,

मुजफ्फरनगर: चोर बताकर युवक की पिटाई, अगले दिन मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

BY: Yoganand Shrivastva

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में भीड़ की पिटाई के बाद एक युवक की मौत से हड़कंप मच गया है। घटना बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र की है, जहां कस्बा निवासी मोनू खटीक रविवार को भीड़ के गुस्से का शिकार बना। बताया जा रहा है कि लोगों ने उसे चोर समझकर मारपीट की थी। पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मोनू खुद को निर्दोष बताते हुए कह रहा है कि वह केवल अपनी बहन के पास आया था, लेकिन इसके बावजूद भीड़ उसे लगातार पीटती रही। सोमवार को उसकी मौत होने पर मामला और गंभीर हो गया।

परिजनों का आरोप

मृतक के भाई कल्लू ने आरोप लगाया कि मोनू मेहनतकश मजदूर था और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि पिटाई इतनी बर्बर थी कि मोनू का पूरा शरीर नीला पड़ गया था। परिवार का कहना है कि इस घटना के पीछे दूसरे समुदाय के लोग शामिल हैं और उन्होंने पुलिस से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं और परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

अफवाहों से बढ़ा तनाव

हाल के दिनों में जिले में चोरों की अफवाहें तेजी से फैल रही हैं, जिसके चलते कई जगह ऐसी घटनाएं सामने आई हैं। पुलिस का कहना है कि किसी को भी कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। यदि किसी पर शक हो तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। मारपीट और हिंसा करना अपराध है और इसमें शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

Aaj ka Rashifal: जानें दिवाली पर कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: रविवार, 8 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Lawrence Bishnoi गैंग को बड़ा झटका, अमेरिका में गिरफ्तार हुआ मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर

Lawrence Bishnoi: लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. करंट से कपड़ा…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. इस बार…