,

Muzaffar Nagar: किसान आंदोलन के दौरान बवाल

Muzaffar Nagar: Chaos during farmers' protest

Report- Anuj Saini

Muzaffar Nagar: दिनांक 03 जनवरी 2026 को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के सैकड़ों–हजारों कार्यकर्ताओं ने एसएसपी कार्यालय का घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन जनपद में फैक्ट्रियों में आरडीएफ के नाम पर कूड़ा-कचरा जलाए जाने और बढ़ते प्रदूषण के विरोध में किया गया था।

धरना-प्रदर्शन के दौरान उस समय माहौल गरमा गया, जब संगठन द्वारा एसएसपी कार्यालय पर लगाए गए बैनर को हटाने की बात सिविल लाइंस इंस्पेक्टर आशुतोष ने कही। इसी बात को लेकर संगठन के प्रदेश युवा उपाध्यक्ष दिगंबर सिंह भड़क गए और माइक से पुलिस को खुलेआम धमकी देते हुए कहा कि “वर्दी फाड़ देंगे, नहीं तो गोली चलाओ, लाठी चलाओ, जेल भेजो, जो करना है कर लो।” उन्होंने यहां तक कह दिया कि “तुम्हारे डीएम उमेश कुमार मिश्रा को भी हमने बिजनौर से समझाकर भेजा था, पूछ लो उनसे।” इस बयान के बाद मौके पर तनाव की स्थिति बन गई।

हालांकि, पुलिस की सख्ती और वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद कुछ ही देर में हालात काबू में आ गए। थोड़ी देर बाद वही दिगंबर सिंह अधिकारियों के सामने खुले मंच से माफी मांगते नजर आए। उन्होंने कहा कि यदि उनके शब्दों से पुलिस या प्रशासन की गरिमा को ठेस पहुंची है तो वे उसके लिए तह-दिल से क्षमा प्रार्थी हैं और पुलिस का सम्मान करते हैं।

वहीं, भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आरडीएफ और प्रदूषण का मुद्दा जनमानस से जुड़ा हुआ है, जिसको लेकर लोगों में भारी गुस्सा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आंदोलन शांतिपूर्ण था और संगठन पुलिस या प्रशासन के खिलाफ नहीं है, बल्कि प्रदूषण के खिलाफ आवाज उठा रहा है। उन्होंने संगठन पर लगाए गए रंगदारी जैसे आरोपों को निराधार बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद धरना-प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हुआ। पुलिस प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। घटना ने एक बार फिर किसान आंदोलनों, प्रदूषण के मुद्दे और प्रशासन के साथ टकराव को लेकर जिले में सियासी और सामाजिक बहस को तेज कर दिया है।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…