Mussoorie के पास नौथा गांव में सीवरेज संकट, ग्रामीणों का जताई नाराजगी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Mussoorie

Report by: Sunil Sonker

Mussoorie: मसूरी के करीब 20 किलोमीटर दूर टिहरी जनपद के नौथा गांव में प्राकृतिक स्रोत और नहरों में गिर रहे सीवरेज के पानी के कारण ग्रामीण परेशान हैं। प्रशासन और संबंधित विभागों की लापरवाही से लोग आक्रोशित हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन करने के साथ वर्ष 2027 के चुनावों का बहिष्कार भी करेंगे।

Mussoorie: ग्रामीणों की शिकायत और समस्या

ग्रामीणों प्रभा देवी, चंपा देवी, मोहन सिंह, प्रेम सिंह, सूरत सिंह, अनिल सिंह ने बताया कि मसूरी से आ रहा गंदा पानी नहरों के जरिए खेतों तक पहुंच रहा है। इससे फसलें खराब हो रही हैं और मवेशी बीमार पड़ रहे हैं। गांव में फैलती बदबू और गंदगी से जीवन कठिन हो गया है। ग्रामीणों ने कहा कि कई बार प्रशासन और विभागों को शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

Mussoorie

ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय लापरवाही के कारण उन्हें पलायन करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की ग्रामीण विकास योजनाओं के बावजूद यह लापरवाही गांव छोड़ने पर मजबूर कर रही है।

Mussoorie: प्रशासन की प्रतिक्रिया और आश्वासन

अधिशासी अभियंता अमित कुमार ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि एक सप्ताह के भीतर एसटीपी प्लांट से निकलने वाले पानी को प्राकृतिक स्रोत से अलग करने के लिए अस्थायी सोकपीट बनाए जाएंगे। इससे गंदा पानी स्रोत में नहीं मिलेगा।

उन्होंने बताया कि एसटीपी से निकलने वाले पानी को स्थायी रूप से दूसरी दिशा में डायवर्ट करने के लिए 67 लाख रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। प्रस्ताव स्वीकृत होते ही यह समस्या स्थायी रूप से हल हो जाएगी।

Mussoorie: ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई और भविष्य की योजना

अमित कुमार ने कहा कि एसटीपी प्लांट का संचालन करने वाले ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और उनका टेंडर रद्द कर दूसरे ठेकेदार को प्लांट संचालन की जिम्मेदारी दी जाएगी।

तत्काल अस्थायी व्यवस्था के तहत सोकपीट बनाकर पानी को दूसरी दिशा में मोड़ा जाएगा। इसके अलावा, गढ़वाल जल संस्थान, स्थानीय प्रशासन और जल निगम के अधिकारियों के साथ ग्रामीणों की संयुक्त बैठक भी कराई जाएगी। बैठक में चर्चा होगी कि एसटीपी से निकलने वाले पानी का उपयोग पॉलीहाउस और खेती में किस प्रकार किया जा सकता है।

read also: Munger में ई-रिक्शा चोरी गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

Yamunotri में बारकोड सिस्टम की समीक्षा, प्लास्टिक बोतलों की समस्या बरकरार

Report by: Vinit Kanswal Yamunotri: चारधाम यात्रा के दौरान पर्यावरण संरक्षण और

Munger में ई-रिक्शा चोरी गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

Report by: MD. Athar Khan Munger: मुंगेर में लगातार हो रही ई-रिक्शा

Kota में चाकू और सरिया से हमला, युवक की हत्या

Kota: कोटा के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक

Middle East संकट से उड़ानें प्रभावित, हैदराबाद से आने-जाने वाली 25 फ्लाइट रद्द

Middle East: मिडिल-ईस्ट में जारी युद्ध जैसे हालात का असर अंतरराष्ट्रीय हवाई

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें CG: 1. बलरामपुर में अफीम की

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. एमपी में गर्मी का

Horoscope: 11-03-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल मेष राशि: आज का राशिफल आज का

Hazaribagh: रसोइया-संयोजिका संघ का हल्लाबोल, 21 साल की सेवा के बदले न्यूनतम वेतन और सुरक्षा की मांग

Report: Rupesh kumar dass Hazaribagh झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया-संयोजिका अध्यक्ष संघ के