,

Poetry Event: भोपाल में 25वां अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, डॉ. कुमार विश्वास सहित राष्ट्रीय कवि होंगे शामिल, CM डॉ. मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

Poetry Event

Poetry Event: हिंदू नववर्ष के अवसर पर “कर्मश्री” द्वारा आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का 25वां संस्करण इस साल 18 मार्च को भोपाल में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दीप प्रज्ज्वलित कर करेंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल को भव्य काव्य मंच में सजाया जाएगा।

Poetry Event: कवि सम्मेलन में राष्ट्रीय स्तर के कवि होंगे शामिल

कवि सम्मेलन में देश के प्रख्यात कवि डॉ. कुमार विश्वास सहित कई राष्ट्रीय स्तर के कवि काव्यपाठ करेंगे। मंच से हास्य, व्यंग्य, गीत, श्रृंगार और ओज रस की कविताओं की प्रस्तुति दी जाएगी।

Poetry Event: आयोजन भारतीय संस्कृति और साहित्य का उत्सव

Poetry Event

“कर्मश्री” के अध्यक्ष और विधायक रामेश्वर शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन हिंदू नववर्ष के स्वागत में भारतीय संस्कृति और साहित्य के उत्सव के रूप में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संस्था पिछले कई वर्षों से हिंदू नववर्ष के अवसर पर इस भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन करती आ रही है।

Poetry Event: नागरिकों के लिए बैठक व्यवस्था

श्री शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में हजारों नागरिकों के शामिल होने की संभावना है। इसलिए समय से पहले पहुंचकर अपना स्थान सुनिश्चित करना होगा। बैठक व्यवस्था ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर की जाएगी। महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों के लिए विशेष बैठक की व्यवस्था भी की गई है।

Poetry Event: भोपाल का प्रमुख सांस्कृतिक आयोजन

हिंदू नववर्ष की पूर्व संध्या पर आयोजित यह अखिल भारतीय कवि सम्मेलन भोपाल का प्रमुख सांस्कृतिक आयोजन माना जाता है और इसमें बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी और नागरिक शामिल होने की उम्मीद है।

read also: MP Cabinet Decision : भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. निशांत खरे ने मंत्रिमंडल के निर्णयों पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जताया आभार

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…