,

महाराष्ट्र की राजनीति में उथल-पुथल: मंत्री धनंजय मुंडे ने इस्तीफा दिया

- Advertisement -
Ad imageAd image
Turmoil in Maharashtra politics

सीएम फडणवीस-अजित पवार की अहम बैठक के बाद मांगा इस्तीफा

महाराष्ट्र की राजनीति में जारी हलचल के बीच एनसीपी कोटे के मंत्री धनंजय मुंडे ने इस्तीफा दे दिया है। संतोष देशमुख हत्याकांड से जुड़े विवादों के चलते मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निर्देश के बाद मुंडे ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को भेज दिया

सोमवार रात मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बीच हुई बैठक के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि मुंडे को पद छोड़ना पड़ सकता है। आखिरकार मंगलवार को उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देकर राज्यपाल को पत्र भेज दिया

अब सबकी नजर इस बात पर है कि राजनीतिक समीकरण किस ओर मुड़ते हैं और धनंजय मुंडे की जगह किसे मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी

हत्या कांड से भड़का आक्रोश

बीड़ जिले के कागे तालुका स्थित मासजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या से पूरे राज्य में आक्रोश फैल गया है। इस घटना से जुड़ी कुछ तस्वीरें सामने आने के बाद जनता और विपक्ष सरकार पर दबाव बना रहे हैं। इसी के चलते मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने धनंजय मुंडे को पद छोड़ने के निर्देश दिए ।

फडणवीस और अजित पवार की महत्वपूर्ण बैठक

सोमवार रात मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री अजित पवार से उनके सरकारी आवास देवगिरी बंगले पर मुलाकात की। इस बैठक में एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे, वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल और धनंजय मुंडे भी मौजूद थे। करीब डेढ़ से दो घंटे तक चली इस चर्चा में महाराष्ट्र की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर मंथन हुआ।

फडणवीस रात 8:50 बजे देवगिरी बंगले पहुंचे और बैठक के बाद 10:20 बजे वहां से निकले। बैठक में उन्होंने धनंजय मुंडे से इस्तीफा देने को स्पष्ट रूप से कहा।

मुख्यमंत्री का स्पष्ट संदेश

हत्या की तस्वीरें सामने आने के बाद सरकार पर बढ़ते दबाव को देखते हुए मुख्यमंत्री फडणवीस ने सोमवार को धनंजय मुंडे से मुलाकात की और इस्तीफा देने का आदेश दिया। अब सबकी नजरें इस पर टिकी हैं कि धनंजय मुंडे इस पर क्या फैसला लेंगे और महाराष्ट्र की राजनीति में आगे क्या मोड़ आता है।

ये भी पढ़िए: CHAMPIONS TROPHY: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच महामुकाबला

Maha Rudrabhishek Jamtara : सावन में शिवमय हुआ जामताड़ा, महा रुद्राभिषेक में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

जामताड़ा/संवाददाता: रतन कुमार Maha Rudrabhishek Jamtara : जामताड़ा के न्यू टाउन स्थित

Kotwar Strike Khairagarh : कोटवार नियुक्ति में नियमों की अनदेखी का आरोप, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर कोटवार

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Kotwar Strike Khairagarh : खैरागढ़ जिले में कोटवार नियुक्ति

Mitchell Starc का मैके टेस्ट में कहर, 22 गेंदों में खोला पंजा; डेल स्टेन को पीछे छोड़ रचा बड़ा रिकॉर्ड

Mitchell Starc: बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला