,

Murena: हिन्दू सम्मेलन में संत बालकदास महाराज का आह्वान: एकजुटता से ही भारत बनेगा सशक्त

- Advertisement -
Ad imageAd image
Murena

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल

Murena :संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर सिहोनियाँ में आयोजित हिन्दू सम्मेलन में संतों और वक्ताओं ने सामाजिक एकता और राष्ट्र निर्माण पर जोर दिया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

हिन्दू समाज की एकता पर जोर

Murena मुख्य अतिथि संत बालकदास महाराज ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की सुरक्षा और मजबूती में सदैव हिन्दू समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि देश को सशक्त बनाने के लिए हिन्दुओं का संगठित और जागरूक होना आवश्यक है। उन्होंने गर्व के साथ अपनी पहचान को समझने और समाज को एक सूत्र में बांधने का आह्वान किया।

जातिवाद छोड़ समरस समाज का संदेश

Murena कार्यक्रम के मुख्य वक्ता ब्रजकिशोर भार्गव ने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य समाज से जातिवाद की भावना को समाप्त कर भाईचारे और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि अज्ञानरूपी अंधकार को दूर कर ज्ञान और संस्कारों के माध्यम से समाज को जोड़ना ही सनातन समाज के समग्र विकास का मार्ग है।

पंच परिवर्तन से समाज निर्माण का संकल्प

Murena इस अवसर पर डॉ. रचना चौहान ने कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी, सामाजिक समरसता और नागरिक अनुशासन जैसे पंच परिवर्तन के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान “जात-पात की करो विदाई, हम सब हिन्दू भाई-भाई” और “भारत माता की जय” जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा।

Read this: Poonam Pandey :फैन की घिनौनी हरकत: पूनम पांडे के साथ सेल्फी के बहाने की कोशिश

Shiprocket Share Price : शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, ₹97 के IPO से ₹131 पर लिस्ट हुआ शेयर

Shiprocket Share Price : ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स कंपनी Shiprocket ने शेयर बाजार में

Jharkhand छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरीं कुनिका सदानंद, PM CARES Fund को लेकर PM मोदी को दिया सुझाव

Jharkhand: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. बिलासपुर जोन के स्टेशनों