,

Murena : रामपुर कला में खेत तालाब घोटाला: सरपंच-सचिव पर लाखों की हेराफेरी का आरोप

Murena

Report: Pratap Bhagel, Edit Yoganand shrivastva

योजनाओं में भ्रष्टाचार का खुलासा

Murena मध्यप्रदेश के सवलगढ़ तहसील के रामपुर कला गांव में किसानों के नाम पर कागजों में खेत तालाब दिखाकर सरपंच और सचिव ने लाखों रुपये निकालने का मामला सामने आया है। राज्य सरकार द्वारा किसानों को लाभान्वित करने के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाएं, इस तरह की मनमानी और भ्रष्टाचार के कारण धरातल पर लागू नहीं हो पा रही हैं।

किसानों की शिकायत से उजागर हुआ मामला

Murena रामपुर कला निवासी बंसन्त सिंह जादौन ने कलेक्टर कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी जमीन पर खेत तालाब बनाना संभव नहीं था, फिर भी सरपंच-सचिव ने उनके नाम पर 3 लाख 65 हजार रुपये निकाल लिए। बंसन्त सिंह के अनुसार उनकी जमीन पर कोई तालाब नहीं है और वहां गेंहू-सरसों की फसल लगी हुई है। इसके अलावा, गांव के एक दर्जन अन्य किसानों की जमीन पर भी इसी प्रकार के कागजी तालाब दिखाकर लाखों रुपये की हेराफेरी की गई।

जांच के आदेश और पक्ष-विपक्ष

Murena मामले की जानकारी मिलने के बाद सीईओ जिला पंचायत कमलेश भार्गव ने निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, पंचायत सचिव वीरभान सिंह जादौन का कहना है कि खेत तालाब किसान की मर्जी से बनाया गया और कुछ समय पहले गांव वालों ने सरपंच के घर चंदा मांगने का प्रयास किया था, जिसे न करने पर झूठी शिकायत दर्ज कराई गई। मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद उचित कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Read this: Datia cremation ground incident: जलती चिता से खोपड़ी ले गया युवक, राख से किया स्नान, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Navratri News: आज से…

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 11 अक्टूबर 2026, रविवार का दिन शारदीय नवरात्रि की…

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…