Datia cremation ground incident: जलती चिता से खोपड़ी ले गया युवक, राख से किया स्नान, पुलिस ने किया गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Datia cremation ground incident

Report by: Vijay, Edit by :Priyanshi Soni

Datia cremation ground incident: मध्य प्रदेश के दतिया जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के झिरका बाग में एक युवक ने अंतिम संस्कार के दौरान जलती चिता से मृतक की खोपड़ी और अस्थियां निकाल लीं। मृतक की पहचान मूलचंद्र कुशवाहा के रूप में हुई है।

Datia cremation ground incident: राख से स्नान, रातभर अस्थियों के साथ सोया

आरोपी युवक बल्ली कुशवाहा खोपड़ी और अस्थियां लेकर अपने घर पहुंच गया। बताया जा रहा है कि उसने चिता की राख से स्नान किया और पूरी रात मृतक की अस्थियों के साथ सोया। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल बन गया।

समाज ने किया बहिष्कार

घटना की जानकारी मिलते ही कुशवाहा समाज में रोष फैल गया। समाज के लोगों ने आरोपी बल्ली कुशवाहा और उसके पूरे परिवार को समाज से बेदखल करने का निर्णय लिया। समाज ने इस कृत्य को धार्मिक और सामाजिक मर्यादाओं के खिलाफ बताया।

Datia cremation ground incident: पुलिस ने तुरंत की कार्रवाई

सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने जलती चिता से खोपड़ी ले जाने वाले आरोपी बल्ली कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि उसने यह कृत्य किस उद्देश्य से किया।

कानूनी कार्रवाई जारी

Datia cremation ground incident

पुलिस का कहना है कि मामले में धार्मिक भावनाएं आहत करने समेत अन्य धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है और लोग सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Indore drug trafficking: ड्रग्स तस्करी का खुलासा, नाबालिग गिरफ्तार

Panchayati Raj Diwas : लोकतंत्र की सशक्त धारा, पंचायती राज व्यवस्था

Panchayati Raj Diwas : भारत की प्राचीनतम लोकतांत्रिक परंपराओं में से एक

PoliceRaid : रायपुर में ऑनलाइन सट्टा ऐप ‘3 Stumps’ पर बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड बाबू खेमानी के घर रेड

रायपुर ब्यूरो PoliceRaid : रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ऑनलाइन सट्टेबाजी

UP ATS Action: यूपी ATS की बड़ी कार्रवाई, ISI नेटवर्क से जुड़े 2 संदिग्ध गिरफ्तार

रिपोर्ट- राशिद UP ATS Action: नोएडा से दबोचे गए तुषार चौहान उर्फ

Roorkee: डीजे के शोर से भड़का विवाद, जमकर हुआ पथराव, कई घायल

Report by: Salman Malik Roorkee: उत्तराखंड के रुड़की से एक सनसनीखेज मामला

Ai Job Cuts : AI के बढ़ते प्रभाव से टेक सेक्टर में छंटनी तेज, हजारों नौकरियां खतरे में

Ai Job Cuts : टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का असर

Chardham Yatra में गंगोत्री-यमुनोत्री में गंदगी पर सख्ती, 100 बोरे कपड़े हटाए गए, श्रद्धालुओं से स्वच्छता की अपील

रिपोर्टर: विनीत कंसवाल, उत्तरकाशी Chardham Yatra: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू होते

CommodityNews : सोने-चांदी की कीमतों में नरमी, वैश्विक संकेतों से बाजार पर दबाव

मुंबई: घरेलू वायदा बाजार और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शुक्रवार को सोना और

Kartik Aaryan की नई फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ 2027 में होगी रिलीज, पहला लुक आया सामने

Kartik Aaryan की नई फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने

Pawan Khera को बड़ा झटका, गुवाहाटी हाईकोर्ट ने अंतरिम जमानत याचिका की खारिज

Pawan Khera को गुवाहाटी हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने

Korea Forest Smuggling: कोरिया में अवैध साल लकड़ी तस्करी पर कार्रवाई, मारुति वैन से चिरान बरामद

Korea Forest Smuggling: कोरिया से रिपोर्टर चन्द्रकांत पारगीर के अनुसार, Korea Forest

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. SI पर रेप और

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. राजस्थान की गर्म हवाओं