,

Murena : सरकारी स्कूल में बड़ा हादसा, अलाव में सेनेटाइजर डालने से चार छात्राएं झुलसीं

Murena

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल

स्कूल परिसर में लापरवाही से भड़की आग
Murena : मुरैना तहसील के छिछावली गांव स्थित शासकीय हाई स्कूल में गंभीर हादसा हो गया। सर्दी से बचने के लिए जलाए गए अलाव में सेनेटाइजर डालने से अचानक आग भड़क उठी, जिससे चार छात्राएं उसकी चपेट में आ गईं। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि छात्राओं को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

दो छात्राओं की हालत गंभीर, ग्वालियर और दिल्ली रेफर
Murena घटना में झुलसी छात्राओं को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से दो की गंभीर हालत को देखते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया गया। बाद में एक छात्रा को और अधिक उपचार के लिए दिल्ली भेजा गया। घायल छात्राओं में अनुष्का तोमर और सौम्या तोमर शामिल हैं, जो कक्षा 9वीं और 10वीं की छात्राएं बताई जा रही हैं।

शिक्षा विभाग में हड़कंप, जांच के आदेश
Murena इस घटना के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि पहले स्कूल स्टाफ ने ही अलाव में सेनेटाइजर का उपयोग किया था, जिसे देखकर छात्रों ने भी ऐसा किया और हादसा हो गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, स्कूल प्रबंधन ने इस घटना को लेकर चुप्पी साध रखी है।

Read this: Electricity Workers Protest: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ बिजली कर्मचारियों का विरोध, 20 जनवरी को पंचकूला में एसीएस पावर का करेंगे घेराव

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 1 अक्टूबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Chhapra Dam Break: मकेर में बाघाकोल-हैजलपुर के पास टूटा तटबंध, DM-SP मौके पर पहुंचे, प्रशासन अलर्ट

छपरा/रिपोर्टर पवन कुमार सिंह Chhapra Dam Break: सारण जिले के मकेर प्रखंड…

Pakhanjur News: नक्सल डम्प से 12 बोर की दो रायफल और 11 कारतूस बरामद, BSF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

संवाददाता/सुजीत मण्डल Pakhanjur News: कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों…

Khairagarh News: सरपंच के घर से 95 हजार रुपए का सागौन चिरान जब्त, वन विभाग की कार्रवाई

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Khairagarh News: खैरागढ़ जिले के वनांचल ग्राम पैलीमेटा में…