MPRDC’s Action : NH-45 के ROB का दूसरा हिस्सा ढहने पर MPRDC का बड़ा एक्शन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
MPRDC's Action

MPRDC’s Action : ठेकेदारों पर FIR, जिम्मेदार अधिकारियों की पेंशन रोकने की तैयारी

By: Vijay Nandan

MPRDC’s Action : जबलपुर, NH-45 पर शहपुरा में बने रेलवे ओवर ब्रिज (ROB) का छह महीने में दूसरा हिस्सा गिरने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। सोमवार देर रात मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम (MPRDC) ने इस मामले में ठेका कंपनी के दो प्रतिनिधियों के खिलाफ जबलपुर के शहपुरा थाने में बीएनएस की धारा 285, 290, 324(5), 125 और 3(5) के तहत FIR दर्ज कराई है।

संभागीय महाप्रबंधक, MPRDC जबलपुर राकेश मोरे के प्रतिवेदन पर सड़क निर्माण का ठेका लेने वाली बांसवाड़ा (राजस्थान) की कंपनी वागड़ इन्फ्रा प्रा.लि. और मेसर्स सोरठिया वेल्जी रत्ना (जेवी) के अधिकृत प्रतिनिधि विनोद जैन तथा मेसर्स आईसीटी प्राइवेट लिमिटेड, नई दिल्ली के टीम लीडर हुकम सिंह परमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

MPRDC’s Action : दो पूर्व अधिकारियों पर भी कार्रवाई

निर्माण के दौरान तैनात रहे दो अधिकारियों MPRDC के तत्कालीन संभागीय प्रबंधक आर.पी. सिंह और तत्कालीन सहायक महाप्रबंधक, जबलपुर संतोष वर्मा पर लापरवाही, निगरानी में कमी और गुणवत्ता मानकों की अनदेखी के आरोप में कार्रवाई की गई है। उनकी पेंशन रोकने या वापस लेने के लिए MPRDC ने राज्य शासन को पत्र लिखा है। पूरे मामले की जांच केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने भी शुरू कर दी है।

MPRDC’s Action : MPRDC के प्रबंध संचालक ने शासन को लिखा पत्र

MPRDC के प्रबंध संचालक भरत यादव ने देर रात लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव को लिखे पत्र में बताया कि प्रतिनियुक्ति पर रहे तत्कालीन संभागीय प्रबंधक आर.पी. सिंह और तत्कालीन सहायक महाप्रबंधक संतोष शर्मा द्वारा निर्माण गुणवत्ता में गंभीर लापरवाही बरती गई। 50 वर्ष की आयु के लिए बनाया गया ब्रिज चार वर्ष में ही क्षतिग्रस्त हो गया। दोनों अधिकारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं, इसलिए उनकी पेंशन रोकने या वापस लेने की कार्रवाई प्रस्तावित की गई है। वहीं वर्तमान में भोपाल में पदस्थ तत्कालीन सहायक महाप्रबंधक, जबलपुर आर.एस. चंदेल को कारण बताओ नोटिस जारी कर सात दिन में जवाब मांगा गया है।

दरअसल, इस मार्ग के निर्माण की जिम्मेदारी MPRDC के पास थी। पांच महीने पहले भी इसी ओवरब्रिज का एक हिस्सा गिर चुका था। उस समय विभाग ने ठेकेदार को एक वर्ष के लिए ब्लैकलिस्ट किया था। रविवार को दूसरा हिस्सा गिरने के बाद विभाग हरकत में आया और 24 घंटे के भीतर तकनीकी जांच के लिए टीम भेज दी गई।

MPRDC’s Action : गुणवत्ता और निगरानी पर सवाल

रेलवे ओवरब्रिज का एक हिस्सा 22 फरवरी की शाम ढह गया था। इससे पहले 13 सितंबर 2025 को भी ब्रिज का एक भाग गिर चुका था। उस समय क्षतिग्रस्त हिस्से को मरम्मत के लिए बंद कर दिया गया था और दूसरे हिस्से से यातायात जारी रखा गया। विभाग ने वागड़ इन्फ्रा कंपनी को नोटिस भी दिया था और निर्माण गुणवत्ता खराब होने की बात सामने आई थी। इसके बावजूद मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया।

MPRDC’s Action : लोक निर्माण मंत्री का बयान

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि रेलवे ओवरब्रिज की रिटेनिंग वॉल का क्षतिग्रस्त होना दुर्भाग्यपूर्ण है। घटना के तुरंत बाद सड़क विकास निगम ने युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है और एक महीने के भीतर सुरक्षित यातायात बहाल कर दिया जाएगा। घटिया निर्माण के लिए जिम्मेदार ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट कर FIR दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित अधिकारियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Jharkhand Budget Session 2026: झारखंड विधानसभा बजट सत्र शुरू

Jharkhand Legislative Assembly में बजट सत्र की शुरुआत के साथ ही राज्य

Irfan Ansari Controversy: मंत्री इरफान अंसारी का विवादित बयान: सीएम योगी को बताया ‘ढोंगी बाबा’

Irfan Ansari Controversy: झारखंड सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता Irfan Ansari

Mathura होली अलर्ट: बरसाना-नंदगांव मार्ग डायवर्ट, लठमार होली के लिए प्रशासन ने जारी की ‘सुपर-ट्रैफिक’ गाइड

Mathura मथुरा-बरसाना की विश्वप्रसिद्ध लठमार होली में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के

Job : BSSC का बड़ा धमाका: बिहार में 35,000+ पदों पर बंपर नियुक्तियाँ

Job बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने अपना वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी

Cinema : एक्शन और थ्रिलर का तड़का: ‘द ब्लफ’ से ‘साइको सैयां’ तक

Cinema इस हफ्ते एक्शन प्रेमियों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं।

Muzaffarnagar Road Accident: मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा, पिकअप-ट्रक टक्कर में दो की मौत

Muzaffarnagar Road Accident: मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के Muzaffarnagar जनपद में मंगलवार सुबह

Jamtara : सुपाईडीह में मिला युवक का संदिग्ध शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

Report: Ratan kumar Jamtara जामताड़ा जिले के सुपाईडीह पंचायत क्षेत्र में सोमवार

Puranpur Development Budget: बजट पास होते ही विधायक बाबूराम पासवान ने गिनाईं विकास योजनाएं

Puranpur Development Budget: पूरनपुर। केंद्र और प्रदेश सरकार का बजट पास होते

Morena  चंबल में बढ़ा ‘इको-सिस्टम के दूतों’ का कुनबा: मुरैना में गिद्धों की संख्या पहुँची 370 के पार

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena  मुरैना जिला एक बार फिर पारिस्थितिकी तंत्र

RASHIFAL TODAY: आज का राशिफल – सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल

RASHIFAL TODAY: मेष राशि RASHIFAL TODAY: आज का दिन ऊर्जा और उत्साह

MP TOP 10: मध्य प्रदेश की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. MP TOP 10: Government of Madhya Pradesh का बड़ा फैसला –

TOP 10: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. TOP 10: Chhattisgarh Government का बड़ा फैसला – किसानों के लिए

German investment in UP : जर्मनी की कंपनियों ने उत्तर प्रदेश में निवेश का जताया भरोसा

रिपोर्ट- वंदना रावत German investment in UP : जर्मनी/लखनऊ, 23 फरवरीः मुख्यमंत्री