MPBudget2026-27 : समृद्ध, सुखद और सम्पन्न मध्यप्रदेश के सपने को पूरा करेगा बजट 2026-27 : मुख्यमंत्री

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
MPBudget2026-27

MPBudget2026-27 : मध्यप्रदेश बना रोलिंग बजट प्रस्तुत करने वाला देश का पहला राज्य

by: vijay nandan

Contents
MPBudget2026-27 : मध्यप्रदेश बना रोलिंग बजट प्रस्तुत करने वाला देश का पहला राज्यMPBudget2026-27 : बजट में विकास के लिए पर्याप्त धन राशिMPBudget2026-27 : प्रति व्यक्ति आय में वर्ष 2025-26 में 9 प्रतिशत की वृद्धिMPBudget2026-27 : कृषि वर्ष में किसान कल्याण का बजटMPBudget2026-27 : अधोसंरचना विकास के लिए एक लाख करोड़ रूपए से अधिक का प्रावधानMPBudget2026-27 : शहरों में अधोसंरचना विकास के लिए ‘द्वारका योजना’MPBudget2026-27 : बच्चों को बेहतर पोषण के लिए यशोदा दुग्ध प्रदाय योजना में 700 करोड़ रूपए का प्रावधानMPBudget2026-27 : युवा कल्याण के लिए बजट में विशेष प्रावधानMPBudget2026-27 : वित्तीय संसाधनों के बेहतर प्रबंधन से बढ़ रही है बजट की राशिRead More : एमपी बजट में संस्कृति, वन और पर्यटन पर बड़ा फोकस

MPBudget2026-27 : भोपाल, मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ज्ञान आधारित विकास के संकल्प के साथ मध्यप्रदेश लगातार आगे बढ़ रहा है। गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति के कल्याण के ज्ञान (GYAN) के संकल्प में हमारी सरकार ने अब इंडस्ट्री और इंफ्रास्ट्रक्चर के आई (I) को भी शामिल किया है। वर्ष 2026-27 के लिए प्रदेश का यह बजट ज्ञानी (G Y A N I I) के मार्गदर्शी सिद्धान्त पर तैयार किया गया है। जिसमें गरीब कल्याण, युवा शक्ति के कौशल विकास एवं रोज़गारोन्मुखी प्रशिक्षण, अन्नदाता की आय में वृद्धि, नारी सशक्तिकरण, आधारभूत सुविधाओं का विकास एवं प्रदेश में औद्योगिक निवेश के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करने का संकल्प है।

MPBudget2026-27

MPBudget2026-27 : बजट में विकास के लिए पर्याप्त धन राशि

वर्ष 2026-27 के 4 लाख 38 हजार 317 करोड़ रुपए के बजट में विकास के लिए पर्याप्त धन राशि रखी गई है, यह विकास और जनकल्याण के संकल्प की पूर्ति का परिचायक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह बजट ”समृद्ध मध्‍यप्रदेश, सम्‍पन्‍न मध्‍यप्रदेश, सुखद मध्‍यप्रदेश, सांस्‍कृतिक मध्‍यप्रदेश” के सपने को साकार करने वाला है। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी प्रदेश की जनता पर किसी नए कर बोझ नहीं डाला गया है।

सुशासन और सुप्रबंधन के लिए निरंतर नवाचार और विकास के सभी पैमानों को पूरा करता यह बजट अन्य राज्यों के लिए अनुकरणीय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा में वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत होने के बाद मीडिया के प्रतिनिधियों को विधानसभा परिसर में संबोधित करते हुए यह विचार व्यक्त किए।

MPBudget2026-27 : प्रति व्यक्ति आय में वर्ष 2025-26 में 9 प्रतिशत की वृद्धि

इस बजट से अगले तीन वर्ष के विकास का खाका खीचा जाएगा और यह बजट विकास के लिए सतत् रूप से पर्याप्त धन राशि उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेगा। यह बजट अमृतकाल 2047 के लिए विकास का पैमाना सिद्ध होगा। वर्ष 2026-27 में राज्य का सकल घरेलु उत्पाद 18 लाख 48 हजार 274 करोड़ रुपए अनुमानित है, जो वर्ष 2025-26 के अनुमान में 10.69 प्रतिशत अधिक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश की प्रति व्यक्ति आय में वर्ष 2024-25 की तुलना में वर्ष 2025-26 में 9 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

MPBudget2026-27 : कृषि वर्ष में किसान कल्याण का बजट

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कृषि उत्पादन एवं उत्पादकता वृद्धि के लिए 28 हजार 158 करोड़ रूपए, आदान व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए 64 हजार 995 करोड़ रूपए, उपज का बेहतर मूल्य दिलाने के लिए 8 हजार 91 करोड़ रूपए, सुरक्षा चक्र के लिए 13 हजार 769 करोड़ रूपए सहित कृषि कल्याण के लिए कुल 1 लाख 15 हजार 13 करोड़ रुपए का बजट प्रस्तावित है, जो किसान कल्याण वर्ष के लिए पर्याप्त है। उन्होंने कहा कि बहुआयामी गरीबी सूचकांक आधारित बजट व्यवस्था राज्य की एक अभिनव और दूरदर्शी पहल है।

MPBudget2026-27 : अधोसंरचना विकास के लिए एक लाख करोड़ रूपए से अधिक का प्रावधान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के इतिहास में पहली बार अधोसंरचना विकास में बजट अनुमान 2026-27 का पूंजीगत परिव्यय रुपये 1 लाख करोड़ से अधिक है। राज्य सरकार ने इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के समुचित प्रावधान किए हैं। प्रदेश के गठन के बाद पहली बार इतनी बड़ी राशि का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्‍यमंत्री मजरा-टोला सड़क योजना के लिए 21 हजार 630 करोड़ की स्‍वीकृति के बाद वित्‍तीय वर्ष 2026-27 के लिए रूपये 800 करोड़ का प्रावधान है। राज्य में क्षतिग्रस्त पुलों का पुर्ननिर्माण योजना” में 4 हजार 572 करोड़ की स्‍वीकृति के बाद वित्‍तीय वर्ष 2026-27 के लिए रूपये 900 करोड़ का प्रावधान रखा गया है।

MPBudget2026-27 : शहरों में अधोसंरचना विकास के लिए ‘द्वारका योजना’

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिंहस्‍थ महापर्व से संबंधित 13 हजार 851 करोड़ के कार्य स्‍वीकृत किए गए हैं। जिसके अंतर्गत वर्ष 2026-27 के लिए 3 हजार 60 करोड़ रूपये का प्रावधान है। शहरों में अधोसंरचना विकास के लिए ”द्धारका योजना” में आगामी तीन वर्षों में 5 हजार करोड़ रूपये का निवेश संभावित है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में आबादी भूमि पर मालिकाना अधिकार की योजना है, जिसमें मुद्रांक एवं पंजीयन का समस्‍त शुल्‍क राज्‍य शासन वहन करेगा। यह देश में अपने तरह का पहला नवाचार है। इसके लिए 3 हजार 800 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है।

MPBudget2026-27 : बच्चों को बेहतर पोषण के लिए यशोदा दुग्ध प्रदाय योजना में 700 करोड़ रूपए का प्रावधान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बच्चों को बेहतर पोषण मिले, इसके लिए यशोदा दुग्‍ध प्रदाय योजना के लिए 700 करोड़ रूपये का प्रावधान है। इस योजनातंर्गत आगामी पांच वर्षों में 6 हजार 600 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लिए 23 हजार 883 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विकसित भारत-गांरटी फॉर रोजगार एण्ड आजीविका मिशन (ग्रामीण) के लिए 10 हजार 428 करोड़ रुपये का प्रावधान है।

MPBudget2026-27 : युवा कल्याण के लिए बजट में विशेष प्रावधान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश देश के सबसे युवा तीन प्रदेशों में से एक है। युवा कल्याण के लिए बजट में विशेष प्रावधान किए गए हैं। प्रदेश में सांदीपनि विद्यालय, पीएम श्री महाविद्यालय, चिकित्सा महाविद्यालयों का निर्माण किया जा रहा है। राज्य में औद्योगिक विकास के साथ हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए जोर दिया जा रहा है। पर्यटकों के लिए प्रदेश में पहली बार पीएमश्री हेली सर्विस शुरू की गई है, जिसमें पर्यटकों से सामान्य किराये का मात्र 1/10वां हिस्सा ही लिया जा रहा है। शेष खर्च राज्य सरकार वहन कर रही है।

गरीब एवं जरूरतमंदों को एयर एम्बुलेंस की मदद से समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। राज्य में हवाई सेवाओं के विकास के लिए बजट में उचित प्रावधान किए गए हैं। मध्यप्रदेश में सर्वाधिक 13.5 करोड़ पर्यटक आए हैं, धार्मिक पर्यटकों के आगमन का भी रिकार्ड बना है। इनमें डेढ़ लाख विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं। राज्य में पर्यटकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए टेंट सिटी, होम-स्टे जैसे नवाचारों को बढ़ाया जा रहा है।

MPBudget2026-27 : वित्तीय संसाधनों के बेहतर प्रबंधन से बढ़ रही है बजट की राशि

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश वन संपदा एवं वन्यजीवों से समृद्ध है। प्रदेश की धरती पर चीतों का पुनर्स्थापन किया गया है। श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क में नए शावकों के आगमन से स्वदेशी चीतों की संख्या में वृद्धि हो रही है। यहां चीतों की संख्या अब 38 पहुंच गई है। इसी माह 8 व्यस्क चीते बोत्सवाना से लाए जाएंगे। असम से जंगली भेंसा मध्यप्रदेश के वनों में जल्द लाए जाएंगे।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP Budget 2026-27 सर्वहितैषी और संतुलित बजट : मंत्री प्रहलाद पटेल

MP Budget 2026-27 : सड़क, आवास और रोजगार पर फोकस, पंचायत विभाग

MP Budget 2026-27 सर्वहितैषी और संतुलित बजट : मंत्री प्रहलाद पटेल

MP Budget 2026-27 : सड़क, आवास और रोजगार पर फोकस, पंचायत विभाग

Jamtara News : 19वीं झारखंड राज्य पुरुष सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता का समापन, पाकुड़ बना चैंपियन

रिपोर्ट: रतन कुमार Jamtara News : कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के तत्वावधान

Bit-Mesra-Firing-Case : राहुल सिंह गिरोह के मुख्य आरोपी समेत 5 गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

Bit-Mesra-Firing-Case : पिस्टल, जिंदा कारतूस और अपाची बाइक जब्त Bit-Mesra-Firing-Case : रांची

Administrative Action: ग्रामीण की मौत पर बड़ा एक्शन, कुसमी एसडीएम करूण डहरिया निलंबित

Administrative Action: छत्तीसगढ़ शासन ने बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कुसमी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)

Kerala Blasters: 14 साल बाद घर वापसी की दास्तान, फुटबॉल ने दिलाया परिवार से मिलन

Kerala Blasters: करीब 14 साल पहले परिवार से बिछड़ा एक बालक अब

Shrimad Bhagwat Katha: 551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा व चंडी यज्ञ का शुभारंभ

Shrimad Bhagwat Katha: जामताड़ा जिले के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत बुधुडीह पंचायत में

Ambikapur: देह व्यापार रैकेट का खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार

Report by: Dinesh Gupta, Edit by: Priyanshi Soni Ambikapur: अंबिकापुर के गांधीनगर

Jamtara : भक्ति के रंग में डूबा जामताड़ा: 551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा के साथ चंडी यज्ञ और भागवत कथा का आगाज़

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara नारायणपुर जामताड़ा जिले के नारायणपुर प्रखंड में आध्यात्मिक

Dindori : वस्था से लाचार: जब घिसटते हुए जनसुनवाई में पहुँचा किसान, छलका सिस्टम का दर्द

रिपोर्टर -मोहम्मद रफी खान Dindori मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में जनसुनवाई

Live-in Relationship Case: बोकारो की रिंकू देवी राजस्थान में मिली

Live-in Relationship Case: बोकारो से लापता 16 वर्षीय बेटे की मां रिंकू

Sidharth Malhotra के पिता सुनील मल्होत्रा का निधन, अभिनेता ने सोशल मीडिया पर दी श्रद्धांजलि

Sidharth Malhotra: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा का निधन