,

एमपी यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पद: यश घनघोरिया बने प्रदेश अध्यक्ष, विवादों के बीच नाम का ऐलान

एमपी यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पद: यश घनघोरिया बने प्रदेश अध्यक्ष, विवादों के बीच नाम का ऐलान

मध्यप्रदेश यूथ कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष पद का ऐलान बुधवार रात किया गया। पूर्व मंत्री और जबलपुर से विधायक लखन घनघोरिया के बेटे यश घनघोरिया को यूध कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे अभिषेक परमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और तीसरे नंबर पर रहे देवेंद्र सिंह को उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया।

6 नवंबर को घोषित वोटों की गिनती में यश को 3,13,730 वोट मिले, जबकि अभिषेक परमार को 2,38,780 और देवेंद्र सिंह को तीसरे नंबर पर वोट मिले। यश की जीत पर एनएसयूआई नेता रवि परमार और कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने बधाई दी।

चुनाव में गड़बड़ियों के आरोप और विवाद
प्रदेश अध्यक्ष के इंटरव्यू 9 नवंबर को दिल्ली में हुए, लेकिन कई जिलों के युवा नेताओं ने चुनाव में गड़बड़ी की शिकायत की थी। राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा और प्रदेश चुनाव अधिकारी मुकुल गुप्ता से संपर्क करने के प्रयास विफल रहे।

राजगढ़ के शिव दांगी ने आरोप लगाया कि उनके द्वारा कराई गई सदस्यता में बड़े पैमाने पर वोट रद्द किए गए। खेल मंत्री विश्वास सारंग ने भी चुनाव प्रक्रिया में नियमों के उल्लंघन और कांग्रेस में लोकतांत्रिक व्यवस्था में वोट चोरी होने के आरोप लगाए थे। उसके बाद यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पद पर चुने गए पदाधिकारियों के नामों के ऐलान को होल्ड कर दिया गया था।

यूथ कांग्रेस सदस्यता अभियान और वोटिंग का विवाद
20 जून से 19 जुलाई तक चलाए गए सदस्यता अभियान में 15,37,527 युवाओं ने फॉर्म भरे, लेकिन 56% सदस्यता रिजेक्ट हो गई। 44 वर्षीय व्यक्ति और कुछ अन्य सदस्यों को वोटिंग के लिए पात्र बनाए जाने पर भी विवाद पैदा हुआ।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 1 अक्टूबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Chhapra Dam Break: मकेर में बाघाकोल-हैजलपुर के पास टूटा तटबंध, DM-SP मौके पर पहुंचे, प्रशासन अलर्ट

छपरा/रिपोर्टर पवन कुमार सिंह Chhapra Dam Break: सारण जिले के मकेर प्रखंड…

Pakhanjur News: नक्सल डम्प से 12 बोर की दो रायफल और 11 कारतूस बरामद, BSF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

संवाददाता/सुजीत मण्डल Pakhanjur News: कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों…

Khairagarh News: सरपंच के घर से 95 हजार रुपए का सागौन चिरान जब्त, वन विभाग की कार्रवाई

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Khairagarh News: खैरागढ़ जिले के वनांचल ग्राम पैलीमेटा में…