MP: Top 10

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
https://swadeshlive.com/mp-top-10-may-23/

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें..

1. MP के 42 जिलों में लू का अलर्ट, कई शहरों में पारा 46 डिग्री पार

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 42 जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना में रेड अलर्ट घोषित किया गया है। नौगांव में तापमान 46.8 डिग्री और खजुराहो में 46.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। राजधानी भोपाल समेत कई शहरों में लोगों को दोपहर के समय घरों में रहने की सलाह दी गई है।

2. दहेज हत्या में MP देश में तीसरे नंबर पर

भोपाल में चर्चित ट्विशा केस के बीच दहेज हत्या और महिलाओं को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। रिपोर्ट के मुताबिक मध्य प्रदेश दहेज हत्या के मामलों में देश में तीसरे स्थान पर है। हर दिन प्रदेश में औसतन एक महिला की दहेज से जुड़े मामलों में मौत हो रही है।

3. नई तबादला नीति लागू, 15 जून तक होंगे ट्रांसफर

मध्य प्रदेश सरकार ने नई तबादला नीति जारी कर दी है। तय लक्ष्य पूरा नहीं करने वाले अफसर-कर्मचारियों को हटाने की तैयारी की गई है। 15 जून तक प्रदेशभर में तबादले किए जाएंगे। महिला कर्मचारियों और रिटायरमेंट के करीब पहुंच चुके कर्मचारियों को नीति में विशेष राहत दी गई है।

4. DJ ऑपरेटर पर 26 सेकंड में 50 से ज्यादा लाठियां बरसाईं

प्रदेश में अपराध का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। बदमाशों ने शराब पीने के लिए 5000 रुपये मांगे। पैसे नहीं देने पर DJ ऑपरेटर की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। वायरल वीडियो में आरोपी 26 सेकंड के भीतर युवक पर 50 से 60 बार लाठियां बरसाते दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित पिछले 11 दिनों से लापता बताया जा रहा है।

5. ट्विशा केस में समर्थ की कोर्ट में पेशी आज

एक्ट्रेस और मॉडल ट्विशा की मौत मामले में आरोपी समर्थ को आज भोपाल कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस पूछताछ के लिए उसका रिमांड मांग सकती है। इस बीच ट्विशा का आखिरी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह मेकअप कराती नजर आ रही हैं। मामले ने पूरे प्रदेश में चर्चा तेज कर दी है।

6. डीजल के नए नियमों से भोपाल निगम पर बढ़ा आर्थिक बोझ

ऑयल कंपनियों के नए नियमों का असर अब सरकारी संस्थाओं पर भी दिखने लगा है। भोपाल नगर निगम को अब डीजल 49 रुपये प्रति लीटर महंगा खरीदना पड़ेगा। इससे निगम पर हर महीने करीब ढाई करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ बढ़ने का अनुमान है।

7. फर्जी मेडिकल डिग्री रैकेट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

सीहोर में पुलिस ने फर्जी मेडिकल डिग्री रैकेट के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। आरोपी बिलकिसगंज CHC में रेडियोग्राफर के पद पर कार्यरत बताया गया है। जांच में खुलासा हुआ कि उसने 12 लोगों को फर्जी डॉक्टर बनवाया और पूरे प्रदेश में नकली डिग्रियां बेचीं।

8. मंजूरी बिना नर्मदा में चल रही रेत खदानें

बड़वानी जिले में रेत माफिया बेखौफ नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार 22 में से एक भी रेत खदान को मंजूरी नहीं मिली है, फिर भी नर्मदा नदी में पोकलेन मशीनों से अवैध उत्खनन जारी है। प्रशासन की कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं।

9. अपहरण मामले में दो महिलाओं की जमानत याचिका खारिज

गुना जिले में अपहरण और फिरौती मामले में अदालत ने दो महिलाओं की जमानत याचिका खारिज कर दी। आरोप है कि महिलाओं के भाई ने साथियों के साथ मिलकर दो युवकों का अपहरण किया था और फिरौती में तीन लाख रुपये या बाइक की मांग की गई थी।

10. झाबुआ में श्री जी पादुका स्पर्श महोत्सव शुरू

झाबुआ में धार्मिक आस्था का बड़ा आयोजन शुरू हुआ है। श्री जी पादुका स्पर्श महोत्सव का शुभारंभ अखंड संकीर्तन के साथ हुआ। यह कार्यक्रम 26 मई तक चलेगा। महोत्सव में गुजरात समेत कई राज्यों से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Cooperative Farming: सहकारिता से किसानों की आय बढ़ेगी, रोजगार के नए अवसर मिलेंगे: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

Cooperative Farming: सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को बहुआयामी सहकारिता अपनाने का

Shyama Prasad Mukherjee Jayanti: जामताड़ा में श्रद्धा के साथ मनाई गई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती

Shyama Prasad Mukherjee Jayanti: भाजपा नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया राष्ट्रसेवा