MP Fog Alert: MP के उत्तरी हिस्से में कोहरे का कहर, 20 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट; पारा लुढ़कने को तैयार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
MP Fog Alert

MP Fog Alert: मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्से में शुक्रवार को घना कोहरा छाया रहा। ग्वालियर, रीवा, सागर, उज्जैन संभाग समेत 20 जिलों में मध्यम से घने कोहरे का असर देखा गया। मौसम विभाग ने 1, 2 और 3 फरवरी के लिए आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तरी जिलों में इसका सबसे अधिक असर रहने की संभावना है।

MP Fog Alert: पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश का असर

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) की वजह से यह स्थिति बनी है। 2 और 5 फरवरी को यह सिस्टम पश्चिम-उत्तरी भारत में सक्रिय रहेगा, जिससे 10 फरवरी तक प्रदेश के कई हिस्सों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।

MP Fog Alert

अगले 3 दिन का मौसम हाल

  • 1 फरवरी: ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में गरज-चमक और बारिश का अलर्ट।
  • 2 फरवरी: नीमच, मंदसौर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में बारिश की संभावना।
  • 3 फरवरी: ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना और रीवा में गरज-चमक और आंधी के साथ बारिश का अलर्ट।

कोहरे और ठंड का असर


बारिश शुरू होने से पहले प्रदेश के कई हिस्सों में हल्का से मध्यम कोहरा रहा। सतना में दृश्यता सिर्फ 50 मीटर तक सीमित रही। रात के समय भोपाल, ग्वालियर समेत करीब 25 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। राजगढ़ जिले में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सबसे ठंडा रहा।

MP Fog Alert

पहाड़ी राज्यों का असर MP में दिखा


हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर में हुई भारी बर्फबारी और बारिश के कारण समुद्र तल से 12.6 किलोमीटर ऊंचाई पर 204 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही जेट स्ट्रीम हवाओं का असर मध्य प्रदेश में भी दिखाई दिया। सिस्टम लौटने के बाद प्रदेश में ठंड का एक और दौर आएगा और दिन-रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

यह खबर भी पढ़ें: Student Health Helpline: छात्रों की सेहत पर सरकार सख्त – हर कॉलेज-यूनिवर्सिटी में मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन अनिवार्य

MP Fog Alert: अलग-अलग शहरों में न्यूनतम तापमान

भोपाल, मंदसौर, कटनी, शाजापुर, ग्वालियर, राजगढ़, पचमढ़ी, खजुराहो, दमोह, रीवा, रायसेन, शिवपुरी, दतिया, गुना, उमरिया, नौगांव, श्योपुर, धार, मंडला, रतलाम, टीकमगढ़, सागर और सतना में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम रहा।

उत्तरी MP में कोहरा और ठंड का असर अगले 3 दिन जारी रहेगा। आंधी-बारिश के चलते लोगों को सावधानी बरतनी होगी। मौसम विभाग ने विशेष रूप से ग्वालियर, रीवा, सागर, उज्जैन संभाग के निवासियों को अलर्ट रहने की सलाह दी है।

Chanakya Niti : अमीर बनने के लिए अपनाएं ये खास बातें, आचार्य चाणक्य ने बताए धन प्राप्ति के नियम

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान विद्वान, अर्थशास्त्री और नीतिकार

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Rajasthani Baati Recipe : बिना ओवन और कंडे जलाए घर पर बनाएं खस्ता राजस्थानी बाटी, जानें आसान रेसिपी

Rajasthani Baati Recipe : भोपाल, भारतीय पारंपरिक व्यंजनों में राजस्थान की दाल-बाटी

Rajya Sabha 2026 : NDA समर्थक निर्दलीय परिमल की जीत, JMM बैद्यनाथ जीते, क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस को झटका

Rajya Sabha 2026 : नई दिल्ली/रांची। राज्यसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन