Morena महिला सुधार गृह से तीन महिलाएं फरार, दो नाबालिग भी शामिल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Report by: Pratap Singh Baghel

Morena: मुरैना जिले के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र स्थित बड़ोखर महिला सुधार गृह से तीन महिलाएं फरार हो गई हैं, जिनमें दो नाबालिग बच्चियां शामिल हैं। घटना की सूचना लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

Morena: घटना का विवरण

Morena

पुलिस के अनुसार, दोनों नाबालिग बच्चियां सुधार गृह में एक दिन पहले ही आई थीं। फरार होने से पहले महिलाओं ने महिला वार्डन रामस्नेही सोलंकी को कमरे के अंदर दबोच लिया। इस दौरान वर्षा जाटव ने वार्डन की गर्दन पकड़ ली और रानी ने उसके हाथ से चाबी छीन ली। इसके बाद उन्होंने शटर का ताला खोलकर सुधार गृह से भागने में सफल रही।

Morena: फरार महिलाओं की पहचान

घटना में शामिल महिलाएं हैं:

  • वर्षा जाटव, उम्र 26 वर्ष
  • रेखा, उम्र 17 वर्ष (परिवर्तित नाम)
  • रानी, उम्र 17 वर्ष (परिवर्तित नाम)

सुधार गृह की अधीक्षिका शशि कुलश्रेष्ठ ने वार्डन से घटना की जानकारी मिलने के बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी।

Morena: पुलिस ने शुरू की तलाश

स्टेशन रोड थाना प्रभारी संजय बरैया दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और महिला वार्डन व सुधार गृह की अन्य महिलाओं से पूछताछ की। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों की तलाश शुरू कर दी है।

Morena: सीसीटीवी और आसपास के इलाके की जांच

फिलहाल पुलिस आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में लगी हुई है ताकि फरार महिलाओं का पता लगाया जा सके और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

read also: Durg sex racket: दुर्ग में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला संचालिका और ग्राहक गिरफ्तार

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. एमपी में गर्मी का

Munger में ई-रिक्शा चोरी गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

Report by: MD. Athar Khan Munger: मुंगेर में लगातार हो रही ई-रिक्शा

Kota में चाकू और सरिया से हमला, युवक की हत्या

Kota: कोटा के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक

Middle East संकट से उड़ानें प्रभावित, हैदराबाद से आने-जाने वाली 25 फ्लाइट रद्द

Middle East: मिडिल-ईस्ट में जारी युद्ध जैसे हालात का असर अंतरराष्ट्रीय हवाई

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें CG: 1. बलरामपुर में अफीम की

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. एमपी में गर्मी का

Horoscope: 11-03-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल मेष राशि: आज का राशिफल आज का

Hazaribagh: रसोइया-संयोजिका संघ का हल्लाबोल, 21 साल की सेवा के बदले न्यूनतम वेतन और सुरक्षा की मांग

Report: Rupesh kumar dass Hazaribagh झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया-संयोजिका अध्यक्ष संघ के

Jamtara Court Bomb Threat: जामताड़ा सिविल कोर्ट को ड्रोन से उड़ाने की धमकी

Jamtara Court Bomb Threat: धमकी भरे ई-मेल से मचा हड़कंप, प्रशासन अलर्ट