Morena में चीते की दस्तक: मवेशियों पर झपटा तो चरवाहे ने लाठियों से खदेड़ा; ईश्वरा महादेव मंदिर के पास भालू दिखने से भी दहशत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Morena

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल

Morena कूनो नेशनल पार्क से निकलकर एक चीता मुरैना जिले की सीमा में दाखिल हो गया है। सबलगढ़ तहसील की अटार पंचायत के मदनपुरा गांव में चीते ने मवेशियों के झुंड पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन चरवाहे की बहादुरी और लाठियों के प्रहार के आगे उसे पीछे हटना पड़ा। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में अलर्ट जारी है।

Morena मदनपुरा में चीते का हमला, चरवाहे ने दिखाई बहादुरी

जानकारी के अनुसार, मदनपुरा गांव के चरवाहे जंगल में मवेशी चरा रहे थे, तभी अचानक झाड़ियों से निकलकर एक चीता मवेशियों की ओर लपका। चीते को अपनी ओर आता देख चरवाहे डरे नहीं, बल्कि उन्होंने शोर मचाते हुए लाठियों से उसे खदेड़ दिया। चीता वापस घने जंगल की ओर भाग गया, लेकिन इस घटना की खबर आग की तरह फैल गई। अब ग्रामीणों ने डर के मारे मवेशियों को जंगल ले जाना बंद कर दिया है।

Morena ईश्वरा महादेव मंदिर के पास भालू का मूवमेंट

एक ओर जहाँ चीते की दहशत है, वहीं पहाड़गढ़ क्षेत्र के प्रसिद्ध ईश्वरा महादेव मंदिर के पास एक भालू (रीछ) देखे जाने से श्रद्धालु सहमे हुए हैं। शाम के वक्त मंदिर दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं ने तलहटी में भालू को घूमते देखा, जिसके बाद वे बिना दर्शन किए ही वापस लौट आए। मंदिर जाने वाले रास्तों पर सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग अकेले बाहर निकलने से कतरा रहे हैं।

Morena वन विभाग की टीम कर रही है मॉनिटरिंग

मामले की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग सक्रिय हो गया है। वन विभाग अधीक्षक श्याम सिंह चौहान के अनुसार, पहाड़गढ़ में भालू की सूचना मिलते ही टीम को मौके पर रवाना कर दिया गया है। वहीं, कूनो नेशनल पार्क की विशेष टीम चीते के गले में लगे कॉलर आईडी के जरिए लगातार उसकी मॉनिटरिंग कर रही है और उसे वापस कूनो की सीमा में भेजने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Read this: Bhopal : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की जयंती पर किया पुण्य स्मरण

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. एमपी के 45 शहर

Dhar Bhojshala : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का उद्घोष, धार भोजशाला बनेगी ‘सरस्वती लोक’

Dhar Bhojshala : मध्यप्रदेश धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पुनर्जागरण के स्वर्णिम युग

Road Accident: NH-130 पर भीषण सड़क हादसा, खड़ी ट्राला से टकराई पिकअप, क्लीनर की दर्दनाक मौत

Road Accident: रायपुर से अंबिकापुर जा रही पिकअप हादसे का शिकार, ट्राला

Kanker Heatwave News: कांकेर में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 43 डिग्री के पार

Kanker Heatwave News: नौतपा से पहले ही आग उगल रहा सूरज, जनजीवन

Adarsh Shaher Samriddhi Yojana: ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’ के प्रथम चरण में हुआ चयन

Adarsh Shaher Samriddhi Yojana: डिप्टी सीएम अरुण साव के प्रयासों से लोरमी

Yogi Adityanath Statement: ‘ढाई करोड़ की कार से 45 रुपये का गमला चोरी करना शर्मनाक’

Yogi Adityanath Statement: लखनऊ में जनकल्याणकारी परियोजनाओं के लोकार्पण कार्यक्रम में बोले

Surajpur Skeleton Case: सूरजपुर के जंगल में नर कंकाल मिलने से सनसनी, लापता व्यक्ति होने की आशंका

Surajpur Skeleton Case: कर्री-कूप्पी जंगल में मिला कंकाल, ग्रामीणों की सूचना पर

Naxal Operation Chhattisgarh: जंगल में छिपाया गया नक्सली हथियारों का जखीरा बरामद

Naxal Operation Chhattisgarh: डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त कार्रवाई में मिला भारी

Religious Politics Controversy: धर्म बनाम राजनीति, चिरमिरी की रामकथा से छत्तीसगढ़ की सियासत में बढ़ी तपिश

Religious Politics Controversy: धार्मिक मंच से सियासी संदेश, बयानबाजी ने बढ़ाया विवाद

Ashutosh Rana और रेणुका शहाणे ने मनाई शादी की 25वीं सालगिरह, फिर से लिए सात फेरे

Ashutosh Rana: फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित और सादगी पसंद कपल Ashutosh Rana

टीवी एक्ट्रेस Divyanka Tripathi बनीं मां, शादी के 10 साल बाद जुड़वा बच्चों को दिया जन्म

Report by: Priyanshi Soni Divyanka Tripathi: टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस Divyanka

प्रधानमंत्री Narendra Modi के 12 साल पूरे, सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी बधाई

प्रधानमंत्री Narendra Modi ने 26 मई 2026 को देश के प्रधानमंत्री के

UP Police के 29 PPS अधिकारियों को मिलेगा IPS प्रमोशन, UPSC को भेजे गए नाम

Report by: Vandana Rawat UP Police: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द