Morena : नगर निगम की अनदेखी से भड़की आग, गैस पाइपलाइन फटने से मची अफरा-तफरी; 3 लोग घायल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Morena

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल

Morena मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में नगर निगम की एक बड़ी लापरवाही के कारण आज एक भीषण हादसा होते-होते बचा। एमएस रोड पर स्थित नेहरू पार्क के पास जल विभाग की पाइपलाइन ठीक करने के दौरान जेसीबी से खुदाई की जा रही थी, तभी अचानक गैस पाइपलाइन फटने से जोरदार धमाका हुआ और पास की एक दुकान में आग लग गई। इस घटना में दुकान संचालक सहित तीन लोग झुलस गए हैं।

Morena चेतावनी को किया अनसुना, हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, कोतवाली थाना क्षेत्र के एमएस रोड पर ‘माँ पीताम्बरा नाश्ता सेंटर’ के सामने पिछले कई दिनों से पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त थी। इसे सुधारने के लिए शनिवार सुबह नगर निगम की टीम जेसीबी लेकर पहुँची थी।

मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि जब खुदाई शुरू हुई, तो इंडियन ऑयल कंपनी के कर्मचारियों ने निगम के अमले को आगाह किया था कि यहाँ से मुख्य गैस पाइपलाइन गुजर रही है, इसलिए काम सावधानी से किया जाए। हालांकि, नगर निगम के कर्मचारियों ने इस चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए खुदाई जारी रखी, जिसका नतीजा यह हुआ कि गैस लाइन फट गई।

Morena 10 फीट ऊपर उठीं आग की लपटें

जैसे ही पाइपलाइन फटी, उसमें से लगभग 10 फीट ऊँची आग की लपटें निकलने लगीं। देखते ही देखते आग ने बगल की नाश्ता दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के वक्त दुकान में मौजूद संचालक विमल गुप्ता, पारस गुप्ता और कर्मचारी लाला खान आग की लपटों से झुलस गए। घायलों ने भागकर अपनी जान बचाई, वहीं आसपास के इलाके में भगदड़ मच गई।

Morena पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

घटना की सूचना मिलते ही एएसपी और कोतवाली पुलिस बल मौके पर पहुँचा। सुरक्षा की दृष्टि से एमएस रोड के दोनों तरफ का यातायात डायवर्ट कर दिया गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

दुकान संचालक के अनुसार, इस आगजनी में दुकान का सारा सामान जलकर खाक हो गया है, जिससे लगभग 70 से 80 हजार रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है।

Read this: The 50 शो खत्म, विवाद जारी, प्रिंस नरूला ने रजत दलाल संग झगड़े की बताई पूरी कहानी

Sheikhpura: जिले में गैस का पर्याप्त भंडार, आपूर्ति रहेगी निर्बाध

रिपोर्टर:-रंजन कुमार Sheikhpura डीएम शेखर आनंद ने आंकड़ों के साथ जानकारी देते

Pilibhit: पूरनपुर में लूटकांड का बड़ा खुलासा; दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, तमंचा और नकदी बरामद

रिपोर्ट: निज़ाम अली Pilibhit पीलीभीत जिले की पूरनपुर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र

LPG Gas Shortage: गेवरा प्रोजेक्ट में रसोई गैस संकट पर फूटा गुस्सा, एजेंसी में हंगामा

LPG Gas Shortage: कोरबा के गेवरा प्रोजेक्ट स्थित कन्ज्यूमर्स को-ऑपरेटिव स्टोर्स लिमिटेड

Ambikapur Crime Case: अम्बिकापुर रेप और हत्या कांड में बड़ी कार्रवाई, देर रात क्राइम सीन रीक्रिएट

Ambikapur Crime Case: अम्बिकापुर में महामाया द्वार के पास महिला से दुष्कर्म

Vaibhav Suryavanshi बने मैन ऑफ द मैच, 26 गेंदों में बनाए 78 रन, कोहली से मिला खास तोहफा

Vaibhav Suryavanshi: राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच बरसापारा स्टेडियम

Child Abuse: दुर्ग में 5 साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी हिरासत में

Child Abuse: शिकायत के बाद पुलिस ने शुरू की जांच, ग्रामीणों ने

Bollywood: कपूर परिवार का एक और सदस्य फिल्मों में एंट्री के लिए तैयार, जानें कौन

Bollywood: हिंदी सिनेमा में पृथ्वीराज कपूर, राज कपूर, ऋषि कपूर से लेकर

Actor Randeep Hooda ने बेटी की पहली झलक शेयर कर बताया नाम

Actor Randeep Hooda: बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने पिता बनने के एक

Sword Threat Incident: चिरमिरी में तलवार लहराता युवक गिरफ्तार, इलाके में फैली दहशत

Sword Threat Incident: एमसीबी/छत्तीसगढ़ के चिरमिरी थाना क्षेत्र अंतर्गत एकता नगर गोदरीपारा

Heatwave Alert India: उत्तर और मध्य भारत में बढ़ेगा तापमान, IMD ने जारी की चेतावनी

Heatwave Alert India: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई

Thailand से डिपोर्ट हुआ वांटेड गैंगस्टर साहिल चौहान, आज पहुंचेगा भारत

Thailand: भारतीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। कुख्यात गैंगस्टर

Artemis 2 Mission: नासा का ऐतिहासिक चंद्र मिशन सफल, अंतरिक्ष यात्री सुरक्षित लौटे

Artemis 2 Mission: अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA का Artemis 2 मिशन सफलतापूर्वक

US Iran Talks: ईरान को जे डी वैंस की चेतावनी, बातचीत से पहले बढ़ा तनाव

US Iran Talks: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे डी वैंस ने शुक्रवार को

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. बच्ची के अपहरण के

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. प्रदेश में बढ़ा तापमान,

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 11 अप्रैल 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास