,

Kushinagar इश्क में इंकार पर हैवानियत: कुशीनगर में सोती युवती पर तेजाब हमला, पुलिस ने 10 घंटे में आरोपियों को दबोचा

- Advertisement -
Ad imageAd image
Kushinagar

Report: Sandeep jaiswal

Kushinagar (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक सिरफिरे आशिक ने प्रेम संबंध टूटने से नाराज होकर सोती हुई युवती पर तेजाब (Acid Attack) फेंक दिया। रामकोला थाना क्षेत्र में हुई इस सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने महज 10 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है।

Kushinagar शादी तय होने पर बातचीत बंद की, तो बन गया ‘हैवान’

पुलिस की जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी छोटेलाल खरवार का पीड़ित युवती के साथ काफी समय से प्रेम संबंध था। हाल ही में युवती की शादी कहीं और तय हो गई थी, जिसके बाद उसने आरोपी छोटेलाल से दूरी बना ली और बातचीत करना बंद कर दिया। बातचीत बंद होने से छोटेलाल इतना आगबबूला हो गया कि उसने युवती की जिंदगी बर्बाद करने की साजिश रच डाली। वह पड़ोसी राज्य बिहार के गोपालगंज से तेजाब खरीद कर लाया।

Kushinagar खिड़की के रास्ते घुसा और वारदात को अंजाम दिया

घटना वाली रात करीब 2 बजे, जब पूरा इलाका गहरी नींद में था, छोटेलाल अपने साथी अनुज कुरवहा के साथ युवती के घर पहुँचा। आरोपी घर की स्लाइडिंग खिड़की के रास्ते कमरे में दाखिल हुआ। वहाँ गहरी नींद में सो रही युवती पर उसने बेरहमी से तेजाब फेंक दिया और मौके से फरार हो गया। युवती की चीख-पुकार सुनकर परिजन दौड़े, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे।

Kushinagar पुलिस की मुस्तैदी: 10 घंटे में सलाखों के पीछे आरोपी

रामकोला पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कई टीमों का गठन किया। तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर छोटेलाल और उसके सहयोगी अनुज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महज 10 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पीड़िता का अस्पताल में उपचार जारी है और उसकी स्थिति पर डॉक्टर नजर रखे हुए हैं।

Read this: Kanpur: ससुर की हैवानियत का वीडियो वायरल, बहू को सड़क पर घसीटकर पीटा; प्राइवेट पार्ट पर हमले का आरोप

- Advertisement -
Ad imageAd image

Mayaganj Hospital: मायागंज अस्पताल में घायल युवक की मौत, इलाज में देरी का आरोप; परिजनों ने 3 घंटे किया हंगामा

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Mayaganj Hospital भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज

Shailesh Kumar Record: सारण के शैलेश कुमार ने रचा इतिहास, Badwater 135 Ultra Marathon में बनाया नया रिकॉर्ड

रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह Shailesh Kumar Record सारण जिले के गड़खा प्रखंड

Mainpat Ghunghta Bridge Accident: दूसरे दिन नदी से मिला लापता युवक का शव, SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Mainpat Ghunghta Bridge Accident अंबिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में हुए घुनघंटा पुल