,

Kidney Disease in Gariaband: गरियाबंद में बढ़ता किडनी रोग का खतरा, सुपेबड़ा के बाद पथर्री गांव बना नया हॉटस्पॉट

Kidney Disease in Gariaband

Kidney Disease in Gariaband: जिले में किडनी रोग का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। पहले से चर्चित सुपेबड़ा गांव के बाद अब फिंगेश्वर क्षेत्र का पथर्री गांव भी किडनी बीमारी से प्रभावित नए गांव के रूप में सामने आ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में करीब 10 लोग किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, जबकि पिछले दो वर्षों में 7 लोगों की मौत हो चुकी है।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लगातार बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति के बावजूद प्रशासन की ओर से पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। किडनी रोग के बढ़ते मामलों ने पूरे गांव में दहशत का माहौल बना दिया है।

Kidney Disease in Gariaband: 2 साल में 7 मौतें, 10 ग्रामीण किडनी बीमारी से प्रभावित, गांव में फैली दहशत

ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासन द्वारा पानी की जांच कराई गई थी, जिसमें कुछ स्थानों का पानी पीने योग्य नहीं पाया गया। इससे यह आशंका और गहरी हो गई है कि दूषित पानी ही बीमारी का मुख्य कारण हो सकता है। इसके बावजूद समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।

Kidney Disease in Gariaband: पानी की गुणवत्ता पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने स्वास्थ्य शिविर लगाने की लगाई गुहार

गांव के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएं, ताकि प्रभावित लोगों की जांच और इलाज संभव हो सके। साथ ही स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी अपील की गई है।

read also: Chanakya Niti For Success : काबिल होने के बाद भी नहीं मिल रही सफलता? चाणक्य की ये बातें बनाएगी सफल

पथर्री गांव में बढ़ते किडनी रोग के मामले न केवल स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं, बल्कि यह भी दर्शाते हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की स्थिति अभी भी चिंताजनक है।

Chanakya Niti: हर किसी को न बताएं अपनी ये 5 बातें, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन, व्यवहार, मित्रता और सफलता से…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…