The 50 शो खत्म, विवाद जारी, प्रिंस नरूला ने रजत दलाल संग झगड़े की बताई पूरी कहानी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

The 50: कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर प्रसारित शो ‘द 50’ में रजत दलाल और प्रिंस नरूला के बीच पहले भी अनबन हुई थी। शो खत्म होने के बाद भी दोनों के विवाद की चर्चा सोशल मीडिया पर जारी है। अक्सर प्रतियोगी शो के बाहर दावा करते हैं कि उनकी झड़पें केवल कैमरे के लिए होती हैं, लेकिन हाल ही में प्रिंस ने खुलासा किया कि उन्होंने रजत से क्यों भिड़ाई की थी और विवाद के पीछे की वजह बताई।

The 50: प्रिंस ने बताई रजत से नाराजगी की वजह

प्रिंस नरूला ने कहा कि रजत के व्यवहार ने उन्हें परेशान किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने रजत से खेल में निष्पक्षता के साथ खेलने के लिए कहा था, लेकिन रजत ने उनकी बात नहीं मानी। प्रिंस ने न्यूज18 से कहा,”मेरा झगड़ा सिर्फ इस बात का था कि जब तुम इंडस्ट्री में आए हो तो अच्छे से काम करो। इंडस्ट्री बहुत साफ-सुथरी है, लेकिन तुम यह सब छोड़कर आए।”

प्रिंस ने आगे कहा कि उनका जवाब अक्सर तीखा लगता है क्योंकि लोग उन्हें असल जिंदगी में पहले भड़कते नहीं देख पाते।

The 50: चेतावनी भी दी थी प्रिंस ने

प्रिंस ने बताया कि वह आमतौर पर सोच-समझकर जवाब देते हैं, लेकिन अब हर वक्त पलटवार करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने दिव्या अग्रवाल और अदनान शेख को ‘शोहरत का भूखा’ भी कहा। प्रिंस ने यह भी बताया कि उन्होंने रजत को कई बार चेतावनी दी थी, लेकिन हर बार विवाद खड़ा हो गया।

The 50: प्रिंस और रजत के विवाद का हाल

शो के दौरान रजत ने प्रिंस पर गंदा खेल खेलने का आरोप लगाया था। प्रिंस ने इसका जवाब देते हुए कहा,”सिखने में लगभग छह से सात साल लगते हैं और फिर लोग उस मुकाम तक पहुंचते हैं, जहां उनके बारे में लोग बात करेंगे।”

शो में कई बार दोनों के बीच बहस भी हुई। प्रिंस नरूला और रजत दलाल की लड़ाई शो खत्म होने के बाद भी खत्म नहीं हुई है। इस सीजन के विजेता शिव ठाकरे बने।

read also: Splitsvilla X6 में दीक्षा और आकांक्षा की हुई जोरदार लड़ाई, एक दूसरे के कपड़े फेंके

Horoscope : 10 जुलाई का राशिफल, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का भविष्यफल

Horoscope : हर दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में होने वाला बदलाव सभी