Morena मुरैना में दरिंदगी: परीक्षा केंद्र से छात्रा का अपहरण कर जंगल में दुष्कर्म, आरोपी फरार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Morena

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल

Morena मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से महिला सुरक्षा पर सवाल खड़ा करने वाली एक रूहानी घटना सामने आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र में 10वीं कक्षा की एक छात्रा के साथ डरा-धमका कर दुष्कर्म किया गया। आरोपी युवक छात्रा को परीक्षा केंद्र के बाहर से बहला-फुसलाकर ले गया और सुनसान जंगल में वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपी अब भी गिरफ्त से बाहर है।

एग्जाम सेंटर के बाहर से किया छात्रा का पीछा

Morena जानकारी के मुताबिक, पीड़िता (परिवर्तित नाम, आयु 17 वर्ष) शहर के एक निजी स्कूल की छात्रा है। 6 मार्च को वह अपना बोर्ड पेपर देने के लिए निर्धारित परीक्षा केंद्र पहुंची थी। दोपहर में जैसे ही वह पेपर देकर केंद्र से बाहर निकली, वहां पहले से घात लगाए बैठे आरोपी भोला गुर्जर ने उसे अपनी बातों में फंसा लिया। आरोपी उसे जबरन अपनी बाइक पर बैठाकर ‘पटिया वाले बाबा’ क्षेत्र के घने और सुनसान जंगलों की ओर ले गया।

जान से मारने की धमकी देकर किया दुराचार

Morena जंगल के सन्नाटे का फायदा उठाकर आरोपी ने छात्रा को जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता को बंधक बनाकर रखने के बाद, आरोपी रात करीब 10 बजे उसे घर के बाहर छोड़कर फरार हो गया। डरी-सहमी छात्रा ने जब परिजनों को आपबीती सुनाई, तो परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। अगली सुबह परिजनों ने कोतवाली थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।

पुलिस की कार्रवाई और आरोपी की तलाश

Morena मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने आरोपी भोला गुर्जर के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। टीआई अमित भदौरिया के अनुसार, पुलिस की टीमें आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा। फिलहाल, इस घटना के बाद से क्षेत्र के अभिभावकों और छात्रों में भय का माहौल है।

Read this: JHARKHAND : निमडीह में सड़क किनारे मिले युवक के शव की हुई पहचान, हत्या की आशंका

Harappan Civilization : सिंधु (हड़प्पा) सभ्यता पर भारत और पाकिस्तान के अलग नजरिए

Harappan Civilization : दुनिया की सबसे रहस्यमयी सभ्यताओं में क्यों शामिल है

Emergency 1975 : आपातकाल का सच, यदि वो कठोर कदम न उठता, तो क्या होता?

Emergency 1975 : आपातकाल की पृष्ठभूमि और उस दौर की चुनौतियां (डॉ

ICAI CA Intermediate Result 2026 जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड; पास प्रतिशत और मेरिट लिस्ट भी उपलब्ध

ICAI CA Intermediate Result 2026 : नई दिल्ली। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स

Plastic Pollution Awareness: हल्द्वानी की महिलाएं बनीं पर्यावरण संरक्षण की मिसाल

Plastic Pollution Awareness: जूट बैग और कूड़ा पृथक्करण के जरिए प्लास्टिक के

Atlas Moth: 99% लोग खा गए धोखा! सांप नहीं, निकला कुदरत का अद्भुत जीव

Atlas Moth: सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर ने लोगों को किया हैरान