,

Morena: अपराधी के कंधे पर ‘सवार’ खाकी, जन्मदिन का जश्न मनाते TI हुए सस्पेंड

- Advertisement -
Ad imageAd image
Morena

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल

Morena आमतौर पर पुलिस चोरों के पीछे भागती नजर आती है, लेकिन जौरा थाने का एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहाँ चोर के पीछे पुलिस नहीं, बल्कि चोर के कंधे पर पुलिस बैठी नजर आई। इस शर्मनाक वीडियो के सामने आते ही एसपी समीर सौरभ ने कड़ा रुख अपनाते हुए टीआई दर्शन शुक्ला को तत्काल प्रभाव से निलंबित (Suspend) कर दिया है।

थाना परिसर में ‘खास’ बर्थडे पार्टी और वायरल वीडियो

Morena मामला 28 फरवरी का है, जब जौरा थाना प्रभारी दर्शन शुक्ला का जन्मदिन मनाया जा रहा था। स्थानीय लोगों और समर्थकों ने थाना परिसर में ही जश्न का आयोजन किया। इसी दौरान एक वीडियो रिकॉर्ड हुआ, जिसमें कुख्यात बाइक चोर लवकुश शर्मा टीआई साहब को अपने कंधों पर बिठाकर घूम रहा है और अन्य लोग आगे-आगे नाच रहे हैं। सोशल मीडिया पर जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, महकमे में हड़कंप मच गया और पुलिस की छवि धूमिल होते देख आला अधिकारियों ने एक्शन लिया।

कौन है टीआई को कंधे पर उठाने वाला लवकुश?

Morena हैरानी की बात यह है कि जिस अपराधी के कंधे पर टीआई सवार थे, वह कोई साधारण व्यक्ति नहीं बल्कि रिकॉर्डेड अपराधी है। लवकुश शर्मा को जून 2025 में 18 लाख रुपये की चोरी की 13 मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार किया गया था। इतना ही नहीं, जेल से छूटने के बाद इसी साल 12 जनवरी को उसने बिजली विभाग के अधिकारियों (AE पुष्पेंद्र यादव) के साथ मारपीट की थी, जिसके खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला भी दर्ज है।

अपराधी-पुलिस गठजोड़ पर उठे सवाल

Morena दिलचस्प तथ्य यह है कि जिस लवकुश के खिलाफ खुद टीआई दर्शन शुक्ला ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे, उसी अपराधी के साथ उनकी ऐसी नजदीकी ने क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ खत्म हो गया है या फिर पर्दे के पीछे कोई सांठगांठ चल रही है? एसपी समीर सौरभ ने स्पष्ट किया है कि अनुशासनहीनता और अपराधियों के साथ ऐसी संलिप्तता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Read this: Godda : महागामा के बैंक ऑफ इंडिया में डकैती की बड़ी साजिश, फायरिंग से मची भगदड़

Jamshedpur Project Committee Meeting : परियोजना समिति की बैठक में विधायकों ने विकास योजनाओं और जनसमस्याओं पर की चर्चा

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur Project Committee Meeting : जमशेदपुर: जमशेदपुर परिसदन में

Firozabad Road Accident: हाइड्रा की टक्कर से रिटायर्ड लोको पायलट की मौत, मौके पर मचा हड़कंप

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Road Accident नगला महादेव क्षेत्र में गुरुवार

Farrukhabad Robbery: 24 लाख की लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; एक सदस्य 6 लाख लेकर फरार

Farrukhabad Robbery मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की लूट का

Residential School: आवासीय विद्यालय में कॉपियां चोरी करने का आरोप, पांच दिन बाद थाने पहुंचा मामला

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Residential School लेड़वा गांव स्थित राजकीयकृत अनुसूचित जाति प्लस

Jamtara Road Accident: बेवा फाटक के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत; तीन घायल

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara Road Accident जामताड़ा-मिहिजाम मुख्य मार्ग पर बेवा फाटक

Kinnar Dispute: रतलाम में किन्नरों के दो गुटों में विवाद, मारपीट के आरोप में पूनम जान ग्रुप पर FIR

रिपोर्ट: शैलेंद्र पारे Kinnar Dispute जीआरपी थाना क्षेत्र में किन्नर समाज के

BJP में शामिल होकर क्यों पछताए सुरेश ओबेरॉय? बोले- ‘अंदर से खुश नहीं था, ज्यादातर लोग…’

BJP: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुरेश ओबेरॉय ने अपने राजनीतिक सफर को