मुरादाबाद: डग्गामार बसों का आतंक, छत पर सवार यात्रियों का वीडियो वायरल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Moradabad: Terror of illegal buses, video of passengers riding on the roof goes viral

मुरादाबाद। दीपावली के त्यौहार पर जहां सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त निर्देश दिए हैं, वहीं जिले में डग्गामार बस संचालक खुलेआम सड़क सुरक्षा नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। मुरादाबाद के विभिन्न इलाकों से बसों में छत पर बैठे यात्रियों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे प्रशासनिक हलचल मच गई है।

वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक डबल डेकर बस की छत पर करीब 50 से अधिक यात्री बैठे हुए हैं। यह बस मूंढापांडे टोल प्लाजा से गुजरती नजर आ रही है। बस की रफ्तार और ऊपर बैठे यात्रियों का यह खतरनाक सफर किसी हादसे को दावत देने से कम नहीं है।

दीपावली की भीड़भाड़ के बीच यात्रियों की जान जोखिम में डालते हुए ये डग्गामार वाहन बिना किसी रोक-टोक के सड़कों पर दौड़ रहे हैं। न तो परिवहन विभाग और न ही जिला प्रशासन इस पर कोई ठोस कार्रवाई करता नजर आ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मुरादाबाद जिले के कई मार्गों पर इस तरह की ओवरलोड बसें रोजाना चल रही हैं। यात्रियों से अधिक किराया वसूलकर बस संचालक उन्हें छत पर बैठाकर जान से खिलवाड़ कर रहे हैं।

फिलहाल, वायरल वीडियो मूंढापांडे थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा का बताया जा रहा है। अब देखने वाली बात होगी कि जिला प्रशासन इस गंभीर लापरवाही पर कब कार्रवाई करता है और दोषियों के खिलाफ क्या कदम उठाता है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal: MP में डॉ. मोहन यादव सरकार की नीतियों से महिला उद्यमिता में आया क्रांतिकारी उछाल

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'महिला सशक्तिकरण' और 'वोकल फॉर लोकल' के

Gold-Silver Price Today : चांदी में जबरदस्त उछाल, सोना भी ₹1.50 लाख के पार

Gold-Silver Price Today : नई दिल्ली, शुक्रवार को सोना और चांदी की

Kumbh Mela की वायरल लव स्टोरी में ट्विस्ट, नाबालिग निकली मोनालिसा, पति पर दर्ज POCSO केस

Kumbh Mela: कुंभ मेले में चर्चित हुई मोनालिसा की शादी का मामला

Uttarkashi में चारधामा यात्रा से पहले मॉकड्रिल, आपदा से निपटने की तैयारी

Report by: Vinit Kanswal Uttarkashi: चारधाम यात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी