मुरादाबाद: प्रतिबंधित मांस की तस्करी का पर्दाफाश

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Moradabad: Smuggling of banned meat exposed

आरोपी फरार – दो के खिलाफ केस दर्ज

मुरादाबाद। भोजपुर थाना क्षेत्र के सिरसवा दोराहा चौकी अंतर्गत गांव बिजना में प्रतिबंधित मांस की तस्करी का मामला सामने आया है। देर रात ग्रामीणों ने एक संदिग्ध कार को रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपी खुद को घिरता देख वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए।

ग्रामीणों ने जब कार में रखे प्लास्टिक के कट्टों को खोला, तो उनमें से प्रतिबंधित मांस के अवशेष बरामद हुए। यह देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मांस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

थाना भोजपुर पुलिस ने इस मामले में विक्की और सचिन नामक दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

इस घटना के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता गौरव सैनी ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि पहले भी इसी इलाके में प्रतिबंधित मांस की तस्करी की सूचना पुलिस को दी गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। अब दूसरी बार इतनी बड़ी मात्रा में- लगभग 50 किलो गौमांस बरामद हुआ है।

ग्रामीणों ने मांस पुलिस को सौंप दिया है, जबकि आरोपी अब तक फरार हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal: MP में डॉ. मोहन यादव सरकार की नीतियों से महिला उद्यमिता में आया क्रांतिकारी उछाल

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'महिला सशक्तिकरण' और 'वोकल फॉर लोकल' के

Gold-Silver Price Today : चांदी में जबरदस्त उछाल, सोना भी ₹1.50 लाख के पार

Gold-Silver Price Today : नई दिल्ली, शुक्रवार को सोना और चांदी की

Kumbh Mela की वायरल लव स्टोरी में ट्विस्ट, नाबालिग निकली मोनालिसा, पति पर दर्ज POCSO केस

Kumbh Mela: कुंभ मेले में चर्चित हुई मोनालिसा की शादी का मामला

Uttarkashi में चारधामा यात्रा से पहले मॉकड्रिल, आपदा से निपटने की तैयारी

Report by: Vinit Kanswal Uttarkashi: चारधाम यात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी