,

इंदौर-उज्जैन संभाग में 28-29 सितंबर को बारिश का अलर्ट, एमपी में अब तक 118% बरसात

इंदौर-उज्जैन संभाग में 28-29 सितंबर को बारिश का अलर्ट, एमपी में अब तक 118% बरसात

BY: MOHIT JAIN

मध्यप्रदेश से मानसून धीरे-धीरे विदा हो रहा है, लेकिन जाते-जाते भी बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 28 और 29 सितंबर को इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और नर्मदापुरम संभाग में भारी बारिश के आसार हैं। इससे पहले कई जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि भोपाल और इंदौर जैसे शहरों में धूप और उमस रही।

किन जिलों में होगी बारिश?

28-29 सितंबर को निम्न दबाव क्षेत्र (Low Pressure Area) के कारण इंदौर, देवास, खरगोन, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, बैतूल, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में तेज बारिश हो सकती है।

कहां-कहां से लौट चुका है मानसून

प्रदेश के नीमच, श्योपुर, भिंड और मुरैना से मानसून विदा हो चुका है। अब अगले एक-दो दिन में ग्वालियर, दतिया और मंदसौर से भी मानसून के लौटने की संभावना है। सामान्यतः यह विदाई 30 सितंबर तक होती है, लेकिन इस बार कुछ जिलों से मानसून 6 दिन पहले ही चला गया।

इस बार ज्यादा बरसा मानसून

16 जून को दस्तक देने के बाद से अब तक प्रदेश में औसतन 44.1 इंच बारिश हो चुकी है। जबकि सामान्य बारिश का आंकड़ा 36.9 इंच है। यानी 118% बारिश दर्ज की जा चुकी है।

  • चंबल संभाग के श्योपुर में सामान्य से 115% अधिक बारिश हुई।
  • भिंड, मुरैना और नीमच में भी औसत से ज्यादा पानी गिरा।

इंदौर और उज्जैन की स्थिति

शुरुआती महीनों में इंदौर और उज्जैन संभाग सूखे जैसे हालात झेल रहे थे। इंदौर तो सबसे कम बारिश वाला जिला बन गया था। लेकिन सितंबर में हुई भारी बारिश ने हालात बदल दिए। अब इंदौर ने सामान्य बारिश का कोटा पूरा कर लिया है।
हालांकि उज्जैन और शाजापुर जैसे जिलों में अब भी कमी बनी हुई है।

Netflix में बड़ी छंटनी, करीब 1,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; 2022 के बाद सबसे बड़ी कटौती

BY: Yoganand Shrivastva Netflix दुनिया की प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों में शामिल…

Yogi Adityanath Mirzapur Visit: मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन-पूजन

Yogi Adityanath Mirzapur Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंचे।…

America में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश नाकाम, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

America: अमेरिका में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश का…

दिल्ली पुलिस ने Ankita Bhandari के माता-पिता को छोड़ा, इंडिया गेट पर रातभर चला प्रदर्शन

Ankita Bhandari: उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग…

Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का बड़ा प्लान, जंतर-मंतर से रामलीला मैदान तक आंदोलन की तैयारी

Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों ने…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. Balodabazar Accident: खड़े ट्रक में…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Weather Alert: मध्य…