Missing Persons Rescue: खैरागढ़ में “ऑपरेशन मुस्कान-तलाश” की बड़ी सफलता, 29 गुमशुदा लोगों को सकुशल मिलाया परिवार से

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Missing Persons Rescue

Missing Persons Rescue: चार राज्यों में चलाया गया सर्च ऑपरेशन, नाबालिगों समेत 29 लोग सुरक्षित बरामद

Missing Persons Rescue: खैरागढ़ जिले में केसीजी पुलिस की संवेदनशीलता और सक्रियता ने एक बार फिर मिसाल पेश की है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर 1 अप्रैल से संचालित “ऑपरेशन मुस्कान” और “ऑपरेशन तलाश” के तहत अब तक कुल 29 गुमशुदा लोगों को सकुशल बरामद किया गया है। इनमें 08 नाबालिग बालक/बालिकाएं और 21 अन्य गुमशुदा व्यक्ति शामिल हैं।

पुलिस टीमों ने छत्तीसगढ़ के अलावा गुजरात, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश तक पहुंचकर व्यापक तलाश अभियान चलाया। अलग-अलग जिलों में लगातार दबिश और गहन जांच के बाद सभी गुमशुदाओं को सुरक्षित उनके परिजनों से मिलाया गया।

Missing Persons Rescue: थाना स्तर पर सक्रियता से मिली सफलता, परिजनों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

इस अभियान में विभिन्न थाना क्षेत्रों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। थाना खैरागढ़ से 01 बालिका और 03 अन्य गुमशुदा, थाना छुईखदान से 03 बालिकाएं और 08 गुमशुदा, थाना गंडई से 03 बालिकाएं और 08 गुमशुदा, थाना साल्हेवारा से 01 बालिका, थाना ठेलकाडीह से 01 और थाना गातापार से 01 गुमशुदा व्यक्ति को बरामद किया गया।

read also: Sheikhpura : थ्रेसर हटाने के विवाद में खूनी खेल; दो भाइयों के बीच अंधाधुंध फायरिंग में दो की मौत, 5 हिरासत में

Missing Persons Rescue: लंबे समय से अपनों की तलाश में भटक रहे परिवारों के लिए यह अभियान राहत और खुशी लेकर आया। जब गुमशुदा सदस्य सुरक्षित घर लौटे, तो कई जगह भावुक दृश्य देखने को मिले। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, Missing Persons Rescue के तहत यह अभियान पूरे अप्रैल माह तक लगातार जारी रहेगा, ताकि हर गुमशुदा व्यक्ति को सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचाया जा सके।

Chanakya Niti : हर मजबूत स्त्री में होते हैं ये 5 गुण, चाणक्य के ये नियम बदल देंगे जिंदगी

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य को भारत के महान नीति-निर्माताओं, अर्थशास्त्रियों और