,

Miss Universe 2025: मैक्सिको की फातिमा बॉश बनीं नई मिस यूनिवर्स, महिलाओं पर पूछे प्रश्न का दिया दमदार जवाब

- Advertisement -
Ad imageAd image
Miss Universe 2025: Fatima Bosch of Mexico became the new Miss Universe, gave a powerful answer to the question asked on women.

by: vijay nandan

मिस यूनिवर्स 2025 प्रतियोगिता में इस वर्ष मैक्सिको ने इतिहास रच दिया है। थाईलैंड में आयोजित इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता में फातिमा बॉश ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन और आत्मविश्वास के दम पर खिताब अपने नाम किया।

इस बार भारत टॉप-12 की रेस में जगह नहीं बना पाया। राजस्थान की मॉडल मनिका विश्वकर्मा ने भारत का प्रतिनिधित्व किया और टॉप-30 तक पहुंचीं।

ताज पहनते ही भावुक हुईं फातिमा बॉश

विजेता के रूप में नाम घोषित होते ही फातिमा बॉश की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। रेड कलर के स्टाइलिश गाउन में वे बेहद आकर्षक दिखीं। उनकी जीत वर्षों की मेहनत और समर्पण का नतीजा है, जिसे वे मंच पर रोक नहीं सकीं।

  • टॉप-5 प्रतियोगियों की सूची
  • 2025 में मिस यूनिवर्स के टॉप-5 में ये प्रतिभागी शामिल रहीं:
    फर्स्ट रनर-अप – थाईलैंड की मॉडल प्रवीणर सिंह
    सेकेंड रनर-अप – वेनेजुएला की स्टीफिन अबासली
    थर्ड रनर-अप – फिलीपींस की अतीशा मनालो
    फोर्थ रनर-अप – कोत दिव्वार की मॉडल

विजेता बनने तक की इस दौड़ में फातिमा ने हर चरण में मजबूती से प्रदर्शन किया। फातिमा को लेकर विवाद भी रहा चर्चा में, फिनाले से पहले फातिमा एक विवाद का हिस्सा बनी थीं। बताया गया कि 4 नवंबर को मिस थाईलैंड के डायरेक्टर नवात इत्साराग्रिसिल ने प्रोमोशनल कंटेंट साझा न करने को लेकर सार्वजनिक रूप से फातिमा को फटकारा था।
उनके व्यवहार से नाराज फातिमा ने वॉकआउट तक कर दिया था। कई प्रतियोगियों ने उनका समर्थन भी किया। बाद में उन्होंने मंच पर लौटकर स्पष्ट कहा कि महिलाओं के प्रति अपमानजनक रवैया स्वीकार्य नहीं।

  • कौन हैं फातिमा बॉश?
  • जन्म: 19 मई 2000
  • स्थान: तेपा, मैक्सिको
  • उम्र: 25 वर्ष

इस प्रतियोगिता में चिली, कोलंबिया, क्यूबा, फिलीपींस, चीन, ग्वाडेलोप, थाईलैंड और कई देशों की प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। भारत की बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल इस साल जजों के पैनल में शामिल थीं।

महिलाओं पर पूछे बड़े प्रश्न का खूबसूरत जवाब

2025 में एक महिला होने की सबसे बड़ी चुनौतियां क्या हैं और मिस यूनिवर्स बनने के बाद आप दुनिया भर की महिलाओं के लिए कैसे सुरक्षित माहौल बनाएंगी? इस पर फातिमा ने बेहद सशक्त जवाब दिया, उन्होंने कहा कि “एक महिला और मिस यूनिवर्स होने के नाते मैं अपनी आवाज़ दूसरों की सेवा के लिए इस्तेमाल करूंगी। आज महिलाएं निडर होकर बोल रही हैं, नेतृत्व कर रही हैं और बदलाव की मांग कर रही हैं। सुरक्षा से लेकर समान अवसर तक हमें अभी लंबा रास्ता तय करना है, लेकिन यह पीढ़ी चुप रहने वाली नहीं है। हम अपनी भूमिका के जरिए उन संवादों को बदल सकते हैं, जिनसे वर्षों तक महिलाओं को अलग रखा गया। उनका यह जवाब दर्शकों और जजों के दिलों को छू गया और इसी आत्मविश्वास ने उन्हें मिस यूनिवर्स 2025 का ताज दिलाया।

भारत की प्रतिनिधि मनिका विश्वकर्मा, टॉप-30 तक का सफर मजबूती से तय

मिस यूनिवर्स 2025 में भारत की ओर से राजस्थान की मॉडल मनिका विश्वकर्मा ने देश का प्रतिनिधित्व किया। मनिका ने अपने आत्मविश्वास, ग्रेस और प्रभावशाली कम्युनिकेशन स्किल के दम पर टॉप 30 में जगह बनाकर एक मजबूत शुरुआत की। प्रारंभिक राउंड्स में उनके प्रदर्शन की सराहना भी हुई, लेकिन सेमीफाइनल फेज यानी टॉप 12 में पहुंचने से वह चूक गईं।

पेजेंट के दौरान मनिका ने भारतीय संस्कृति, महिला सशक्तिकरण और मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता को अपने मुख्य विषयों के रूप में प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा था कि उनकी कोशिश होगी कि वैश्विक मंच पर भारत की विविधता और आधुनिक महिलाओं की बदलती पहचान को सही रूप में प्रदर्शित करें।

हालाँकि खिताब अपने नाम नहीं कर सकीं, लेकिन अपनी परफॉर्मेंस और ओरा से उन्होंने दर्शकों और जूरी दोनों का ध्यान आकर्षित किया। सोशल मीडिया पर भी उनकी यात्रा को लेकर खूब चर्चा रही और भारतीय फैंस ने मनिका के प्रयासों की दिल खोलकर सराहना की।

Dancer Rape Case: छपरा में ऑर्केस्ट्रा डांसर से दुष्कर्म का आरोप, छह लोगों पर FIR

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Dancer Rape Case सारण जिले के अमनौर थाना

Over Mobile EMI Stress: मोबाइल की EMI का दबाव बना मुसीबत, डांस टीचर ने यमुना में लगाई छलांग

BY: Yoganand Shrivastva Over Mobile EMI Stress दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज

Bhanwarkol Canal Water Crisis: नहर की बदहाली से किसान परेशान, टेल तक पानी नहीं पहुंचने से फसलों पर संकट

रिपोर्ट- अंकित दुबे Bhanwarkol Canal Water Crisis विकासखंड भांवरकोल क्षेत्र में सिंचाई

Thandaradih Tension Jamtaraरू फेसबुक टिप्पणी से भड़का विवाद, थंडारडीह में तनाव; युवक के घर में तोड़फोड़ का आरोप

संवाददाता: रतन कुमार Thandaradih Tension Jamtara जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र

Chanakya Niti: इन 4 लोगों से कभी न लें पंगा, दुश्मनी पड़ सकती है भारी!

Chanakya Niti: चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ने जीवन को सफल और