,

Minister Helps Accident Victims: कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग दंपती को पहुंचाया अस्पताल

Minister Helps Accident Victims

Report by: Suman, Edit by: Priyanshi Soni

Minister Helps Accident Victims: राजस्थान सरकार के पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने गुरुवार को संवेदनशीलता और मानवीयता की मिसाल पेश की। जयपुर से जोधपुर जाते समय जैतारण के पास सड़क किनारे एक अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग महिला और पुरुष को देखकर मंत्री ने तुरंत अपना काफिला रुकवाया।

Minister Helps Accident Victims: एस्कॉर्ट वाहन से घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल

घटना की गंभीरता को समझते हुए मंत्री जोराराम कुमावत ने बिना किसी देरी के घायलों को अपने काफिले में चल रही एस्कॉर्ट गाड़ी में सुरक्षित बैठवाया और उन्हें नजदीकी अस्पताल भिजवाया। समय पर उपचार मिलने से दोनों घायलों को राहत मिली।

Minister Helps Accident Victims

Minister Helps Accident Victims: कड़ाके की ठंड में समय पर मिली चिकित्सा सुविधा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कड़ाके की ठंड में सड़क पर घायल अवस्था में पड़े बुजुर्ग दंपती को देखकर मंत्री का यह त्वरित निर्णय उनके लिए जीवनरक्षक साबित हुआ। मौके पर मौजूद आमजन ने मंत्री के इस मानवीय कदम की खुलकर सराहना की और इसे जनप्रतिनिधि की संवेदनशीलता का उदाहरण बताया।

यह खबर भी पढ़ें: Switzerland Resort Blast: नए साल पर जश्न के दौरान रिसॉर्ट में धमाका, कई लोगों की मौत, वजह अज्ञात

Sonia Gandhi Book : सोनिया की किताब से सियासी भूचाल, इमरजेंसी पर कबूलनामा, बीजेपी का हमला

रिपोर्ट- कमलेश चौबे Sonia Gandhi Book : एसआईआर,वोट चोरी,चढ़ावा चोरी,बाबरी मस्जिद,राम मंदिर…

Janjgir Champa Murder : पिता ने शराबी बेटे को मार डाला, थाने में किया सरेंडर

रिपोर्ट- गोल्डी श्रीवास Janjgir Champa Murder News : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले…