Mihijam: भाजपा का एकदिवसीय धरना, नगर निकाय चुनाव शीघ्र कराने की मांग

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Mihijam: BJP's one-day protest, demands early municipal elections

संवाददाता: रतन कुमार

Mihijam: मिहिजाम स्टेशन चौक पर राज्य सरकार द्वारा नगर निकाय चुनाव में हो रही देरी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया। यह धरना भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सत्यानंद झा बाटूल मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए।

धरने को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सत्यानंद झा बाटूल ने कहा कि राज्य की गठबंधन सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है और पूरे झारखंड में भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निकाय चुनाव लंबे समय से नहीं होने के कारण जनप्रतिनिधियों का अभाव है, जिससे अधिकारी बेलगाम होकर कार्य कर रहे हैं और आम जनता की समस्याओं की अनदेखी हो रही है।

भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने हेमंत सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में अपराध में वृद्धि हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि जामताड़ा जिले में अपराधियों को संरक्षण मिल रहा है, जिससे कानून-व्यवस्था की स्थिति कमजोर हुई है।

धरना प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार के समक्ष अपनी प्रमुख मांगें रखीं—

  1. नगर निकाय चुनाव शीघ्र कराए जाएं।
  2. चुनाव ईवीएम के माध्यम से कराए जाएं।
  3. नगर निकाय चुनाव दलीय आधार पर कराए जाएं।

धरना कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ और स्थानीय नेता उपस्थित रहे, जिनमें कमल गुप्ता, सुरेश राय, मनीष दुबे, बालमुकुंद दास, बिनोद मंडल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द नगर निकाय चुनाव की घोषणा नहीं की, तो भाजपा आंदोलन को और तेज करेगी।

Chhattisgarh Cooperative Week: छत्तीसगढ़ में 29 जून से मनाया जाएगा सहकारिता सप्ताह

Chhattisgarh Cooperative Week: 2573 पैक्स समितियों के जरिए गांव-गांव तक पहुंचेगा सहकारिता

Chhattisgarh Paddy Procurement: धान खरीदी के बाद बदली तस्वीर, समय पर उठाव से बचा करोड़ों का अनाज

Chhattisgarh Paddy Procurement: समय पर उठाव से धान संग्रहण केंद्रों में नहीं

Ireland vs India T20 : आयरलैंड ने रचा इतिहास, पहली बार टी20 में भारत को 34 रन से हराया

Ireland vs India T20 : बेलफास्ट में खेले गए पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय