MCB : आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ‘स्वदेशी अपनाओ’ कार्यक्रम आयोजित

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
MCB: 'Adopt Swadeshi' programme organised towards self-reliant India

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल रहे मुख्य अतिथि

एमसीबी जिले के नगर पालिक निगम चिरमिरी में आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत ‘स्वदेशी अपनाओ’ कार्यक्रम और विधानसभा सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम चिरमिरी के मंगल भवन पोड़ी में बड़े उत्साह और जनभागीदारी के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य केवल आर्थिक स्वावलंबन नहीं है, बल्कि यह देश की संस्कृति, कौशल और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का संकल्प है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे विदेशी वस्तुओं की जगह देश में निर्मित सामान का उपयोग करें और स्थानीय उद्योगों, कारीगरों तथा किसानों को प्रोत्साहित करें।

स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की ली गई शपथ

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को स्वदेशी अपनाने और आत्मनिर्भर बनने की शपथ दिलाई गई। मंच से वक्ताओं ने कहा कि अगर हर नागरिक अपने दैनिक जीवन में ‘मेक इन इंडिया’ उत्पादों का उपयोग शुरू कर दे, तो देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि होगी।

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और शिक्षाविदों ने भी आत्मनिर्भर भारत के महत्व पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक, विद्यार्थी और व्यापारी वर्ग उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर यह संकल्प लिया कि वे अपने जीवन में स्वदेशी को प्राथमिकता देंगे और देश को आत्मनिर्भर बनाने में अपना योगदान देंगे।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal: MP में डॉ. मोहन यादव सरकार की नीतियों से महिला उद्यमिता में आया क्रांतिकारी उछाल

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'महिला सशक्तिकरण' और 'वोकल फॉर लोकल' के

Bhopal: MP में डॉ. मोहन यादव सरकार की नीतियों से महिला उद्यमिता में आया क्रांतिकारी उछाल

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'महिला सशक्तिकरण' और 'वोकल फॉर लोकल' के

Gold-Silver Price Today : चांदी में जबरदस्त उछाल, सोना भी ₹1.50 लाख के पार

Gold-Silver Price Today : नई दिल्ली, शुक्रवार को सोना और चांदी की

Kumbh Mela की वायरल लव स्टोरी में ट्विस्ट, नाबालिग निकली मोनालिसा, पति पर दर्ज POCSO केस

Kumbh Mela: कुंभ मेले में चर्चित हुई मोनालिसा की शादी का मामला

Uttarkashi में चारधामा यात्रा से पहले मॉकड्रिल, आपदा से निपटने की तैयारी

Report by: Vinit Kanswal Uttarkashi: चारधाम यात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स बनाम आरसीबी आज, गुवाहाटी में होगा मुकाबला

IPL 2026: आईपीएल 2026 का 16वां मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स और रॉयल