मायावती का बड़ा फैसला: अशोक सिद्धार्थ को दी माफी, बसपा में फिर मिली एंट्री

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को बड़ा कदम उठाते हुए अपने समधी और पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ को पार्टी में वापस लेने का ऐलान किया। मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट कर इस फैसले की जानकारी साझा की।

गौरतलब है कि अशोक सिद्धार्थ को कुछ महीने पहले पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में बसपा से निष्कासित कर दिया गया था। शनिवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर लंबा पोस्ट लिखकर मायावती से माफी मांगी और पार्टी व बहुजन मूवमेंट के प्रति निष्ठावान रहने का आश्वासन दिया। इसके बाद मायावती ने उन्हें माफ करते हुए पुनः बीएसपी में शामिल कर लिया।


आकाश आनंद के बाद समधी को भी पार्टी में वापसी

हाल ही में मायावती ने अपने भतीजे और पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद को भी वापस पार्टी में लिया था। अब उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ की भी पार्टी में वापसी के साथ यह साफ हो गया है कि बीएसपी आगामी चुनावों से पहले अपने पुराने नेताओं को फिर से एकजुट कर रही है।


मायावती का पोस्ट: “पार्टी हित में दिया दूसरा मौका”

मायावती ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि अशोक सिद्धार्थ को उनकी गलती का एहसास पहले ही हो चुका था और वे लगातार विभिन्न स्तरों पर पश्चाताप जता रहे थे। मायावती ने लिखा:

“आज उन्होंने सार्वजनिक तौर पर अपनी गलती स्वीकार की और बहुजन समाज व बीएसपी मूवमेंट के प्रति पूर्ण निष्ठा से काम करने का आश्वासन दिया। इसको देखते हुए पार्टी और आंदोलन के हित में उन्हें एक और मौका देने का निर्णय लिया गया है। उनका निष्कासन तत्काल प्रभाव से रद्द कर उन्हें पार्टी में शामिल किया जाता है।”


“पूरे समर्पण से करेंगे काम”

बीएसपी प्रमुख ने उम्मीद जताई कि अशोक सिद्धार्थ पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं की तरह पूरे तन-मन-धन से बहुजन समाज के हित और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के विचारों को आगे बढ़ाने में योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि बीएसपी का लक्ष्य शोषित समाज को सशक्त बनाना और उसे प्रदेश व देश की सत्ता में हिस्सेदारी दिलाना है।

Godda: ढोलिया नदी में मिला 10 वर्षीय बच्ची का शव, रविवार से लापता थी मासूम मोनिका

Godda गोड्डा जिले के मेहरमा थाना अंतर्गत जोगियाचक क्षेत्र में सोमवार को

Chhindwara : निजी स्कूल की मनमानी का शिकार हो रहे मासूम, अंडर कंस्ट्रक्शन भवन में लग रही क्लास

Report: Rakesh Chandwansi Chhindwara सिंगोड़ी जनपद शिक्षा केंद्र अमरवाड़ा के अंतर्गत आने

Raipur Municipal Budget: रायपुर नगर निगम बजट सत्र, महापौर मीनल चौबे पेश करेंगी बजट

Raipur Municipal Budget: Raipur नगर निगम की सामान्य सभा में प्रश्नकाल समाप्त

Omkareshwar आध्यात्मिक यात्रा: प्रसिद्ध भजन गायिका जया किशोरी ने किए बाबा ओंकारेश्वर के दर्शन

Report: Lalit Omkareshwar ओंकारेश्वर: विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता और भजन गायिका जया

gold-silver-price : 18 साल की सबसे बड़ी मासिक गिरावट, जानें आज के ताजा रेट

gold-silver-price : नई दिल्ली, हफ्ते की शुरुआत के साथ ही सोने और

Jaipur Sant Sabha: संतों का अद्भुत संगम, विश्व को दिया एकता और प्रेम का संदेश

Jaipur Sant Sabha: जयपुर में आयोजित संत संसद में देशभर की प्रतिष्ठित