,

Maoist Surrender: सुकमा में 22 माओवादियों का आत्मसमर्पण

Maoist Surrender: 22 Maoists surrender in Sukma

Maoist Surrender: “पूना मारगेम” अभियान का असर, 22 सक्रिय माओवादी मुख्यधारा में शामिल

Maoist Surrender: सुकमा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत 22 सक्रिय माओवादियों ने एक साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है। आत्मसमर्पण करने वालों में एक महिला माओवादी भी शामिल है।

Maoist Surrender

Maoist Surrender:बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति और पुलिस के बढ़ते प्रभाव से प्रभावित होकर इन माओवादियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ने का निर्णय लिया। “पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन” अभियान के तहत लगातार किए जा रहे प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आया है।

आत्मसमर्पण पुलिस अधीक्षक कार्यालय सुकमा में वरिष्ठ पुलिस और सीआरपीएफ अधिकारियों की उपस्थिति में हुआ।

Maoist Surrender: सुरक्षा बलों की रणनीति से कमजोर हुआ नेटवर्क, 50-50 हजार की प्रोत्साहन राशि

Maoist Surrender

Maoist Surrender: लगातार सफल ऑपरेशन, नए सुरक्षा कैंपों की स्थापना, सड़क कनेक्टिविटी में सुधार और क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के कारण माओवादी नेटवर्क कमजोर पड़ा है। सुरक्षा बलों की सक्रियता और समन्वित रणनीति ने उग्रवादियों पर दबाव बढ़ाया है।

इस अभियान में डीआरजी सुकमा, जिला बल, आरएफटी जगदलपुर, सीआरपीएफ और कोबरा बटालियन की अहम भूमिका रही।

READ ALSO: Jashpur में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मारी, 2 युवक घायल

Maoist Surrender:आत्मसमर्पण करने वाले सभी माओवादियों को नक्सलवादी आत्मसमर्पण/पीड़ित राहत एवं पुनर्वास नीति-2025 के तहत प्रति व्यक्ति 50-50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि मुख्यधारा में लौटने वालों को पुनर्वास और रोजगार से जोड़ने की दिशा में भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Chanakya Niti: हर किसी को न बताएं अपनी ये 5 बातें, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन, व्यवहार, मित्रता और सफलता से…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…