दशहरे पर कई आयोजन, शोभायात्रा के साथ एसपी ने किया शस्त्र पूजन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Many events were organised on Dussehra, along with the procession, the SP performed arms worship.

REPORT- CHANDRAKANT PARGIR

BY- ISA AHMAD

एंकर -कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में दशहरे के अवसर पर हिन्दू संगठनों द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा प्रेमाबाग से शुरू होकर सबसे पहले जनपद चौक पहुंची, इसके बाद फव्वारा चौक और फिर कुमार चौक से होकर गुजरी। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने यात्रा का स्वागत किया।

शोभायात्रा के दौरान जमकर आतिशबाजी की गई, जिससे माहौल और भी भक्तिमय हो गया। भीड़ के मद्देनज़र प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहा और पूरे मार्ग पर निगरानी रखी गई।

इसी बीच, दशहरे पर कोरिया एसपी ने पुलिस लाइन में विधि-विधान से शस्त्र पूजा की। इस अवसर पर पुलिस अधिकारी और जवान भी शामिल हुए और परंपरागत रीति से पूजा-अर्चना की गई।

Village Discipline Rule: बालोद के मेढ़की गांव में चुगली पर 5,001 रुपये का जुर्माना

Village Discipline Rule: एक-दूसरे को भड़काने वालों पर आर्थिक दंड, सर्वसम्मति से

Kurukshetra में किसानों का 3 दिवसीय महापड़ाव, बिजली बिल माफी और मुआवजे की मांग, सीएम आवास घेराव का ऐलान

Kurukshetra: कुरुक्षेत्र के ताऊ देवीलाल पार्क में प्रदेशभर से आए हजारों किसान

Caste Certificate Controversy: प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते के जाति प्रमाण पत्र पर विवाद

Caste Certificate Controversy: जिला स्तरीय सत्यापन समिति ने सुनवाई का अधिकार माना,