,

Mann Ki Baat 131 ep : पीएम मोदी ने साइबर ठगी से सतर्क रहने और तकनीक के सुरक्षित उपयोग पर दिया जोर, सीएम डॉ. यादव ने सुना कार्यक्रम

Mann Ki Baat 131 ep

Mann Ki Baat 131 ep : प्रधानमंत्री Narendra Modi ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम Mann Ki Baat के 131वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित किया। उन्होंने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), खेल, अंगदान और बढ़ते साइबर अपराध जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हुए जागरूकता और सावधानी की अपील की।

Mann Ki Baat 131 ep : AI समिट और भारत की पहल

प्रधानमंत्री ने हाल ही में नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ग्लोबल AI इम्पैक्ट समिट का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में दुनिया भर के नीति-निर्माताओं, तकनीकी विशेषज्ञों और स्टार्टअप उद्यमियों ने भाग लिया।
समिट में दो भारतीय नवाचारों ने खास ध्यान आकर्षित किया। पहला, डेयरी क्षेत्र में AI की मदद से पशुओं के स्वास्थ्य प्रबंधन और किसानों को 24×7 सहायता; दूसरा, प्राचीन भारतीय पांडुलिपियों को डिजिटल तकनीक के माध्यम से सुरक्षित और पढ़ने योग्य बनाने की पहल।

Mann Ki Baat 131 ep : खेल जोड़ता है दुनिया को

टी-20 विश्व कप का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने उन खिलाड़ियों की सराहना की, जो भारतीय मूल के होते हुए अन्य देशों की टीमों से खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेल लोगों और संस्कृतियों को जोड़ने का माध्यम है और ऐसे खिलाड़ियों को देखकर भारतीयों को गर्व की अनुभूति होती है।

Mann Ki Baat 131 ep : अंगदान के फैसले की सराहना

कार्यक्रम में केरल की एक शिशु के निधन के बाद उसके माता-पिता द्वारा किए गए अंगदान के निर्णय का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने इसे मानवता और संवेदनशीलता का प्रेरक उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे निर्णय समाज में जीवनदान की भावना को मजबूत करते हैं।

Mann Ki Baat 131 ep : साइबर ठगी पर चेतावनी

प्रधानमंत्री ने बढ़ते साइबर अपराधों पर चिंता जताते हुए लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि ठग अक्सर खुद को अधिकारी या बैंक प्रतिनिधि बताकर लोगों से निजी जानकारी हासिल कर लेते हैं। उन्होंने नागरिकों को सलाह दी कि अनजान कॉल या संदेशों पर भरोसा न करें।

सीएम डॉ. यादव ने भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम को टेलीविजन पर देखा भी और सुना भी।

Mann Ki Baat 131 ep : OTP, बैंक विवरण या आधार से जुड़ी जानकारी किसी के साथ साझा न करें

अनजान कॉल या संदेशों पर भरोसा न करें
समय-समय पर अपने पासवर्ड बदलते रहें
वरिष्ठ नागरिकों और परिवार के अन्य सदस्यों को भी डिजिटल सुरक्षा के बारे में जागरूक करें

सीएम डॉ. मोहन यादव ने सुना मन की बात कार्यक्रम

Mann Ki Baat 131 ep : प्रधानमंत्री ने कहा कि डिजिटल युग में सतर्कता ही सबसे बड़ी सुरक्षा है और जागरूक नागरिक ही साइबर अपराधों को रोकने में सबसे अहम भूमिका निभा सकते हैं। बीजेपी शासित राज्यों के सीएम सुना कार्यक्रम, पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को अलग-अलग राज्यों में भी सुना गया। बीजेपी के कार्यक्रमों के अलावा कई स्कूलों-कॉलेजों में भी मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण हो रहा है।

ये भी सुनिए : MP Voter List Final : मध्य प्रदेश में मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 39 लाख 81 हजार 65, SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…