रायपुर के गुढ़ियारी इलाके में भीषण चोरी, दो घंटे में नाबालिग चोर गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Major theft in Gudhiyari area of ​​Raipur, minor thief arrested within two hours

शादी समारोह में गए परिवार के सुने मकान को बनाया निशाना, चोर ने उड़ाए 11 लाख 51 हजार के जेवरात और नकदी, CCTV फुटेज से खुला राज।

राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी इलाके से एक सनसनीखेज चोरी की खबर सामने आई है। एक सुने मकान से ₹11 लाख 51 हजार रुपए के जेवर और नकदी लेकर चोर फरार हो गया। घटना तब हुई जब मकान मालिक अपने पूरे परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने गया था।

घटना का विवरण:

गुढ़ियारी क्षेत्र में स्थित एक मकान में शुक्रवार देर रात चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। परिवार दोपहर में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकला था और रात करीब 3:30 बजे जब वे वापस लौटे, तो घर का ताला टूटा मिला और सारा सामान बिखरा पड़ा था।

पीड़ित परिवार ने तुरंत गुढ़ियारी थाना पुलिस को सूचना दी।

CCTV फुटेज से खुला राज:

जांच के दौरान पुलिस को आसपास लगे CCTV कैमरों में संदिग्ध गतिविधियां नजर आईं। एक युवक घर के पास घूमता दिखाई दिया, जिसने मौके का फायदा उठाकर चोरी को अंजाम दिया। फुटेज के आधार पर पुलिस ने महज दो घंटे के भीतर नाबालिग चोर को दबोच लिया।

पुलिस की तत्परता से खुलासा:

गुढ़ियारी पुलिस की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई की बदौलत मामला जल्द सुलझा। पकड़े गए नाबालिग चोर के पास से चोरी किए गए जेवर और नगदी बरामद कर ली गई है। फिलहाल, आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके किसी गिरोह से संबंधों की भी जांच की जा रही है।

स्थानीयों में बढ़ी चिंता:

इस चोरी की घटना के बाद गुढ़ियारी इलाके के लोगों में चिंता और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की मांग की है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal: MP में डॉ. मोहन यादव सरकार की नीतियों से महिला उद्यमिता में आया क्रांतिकारी उछाल

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'महिला सशक्तिकरण' और 'वोकल फॉर लोकल' के

Gold-Silver Price Today : चांदी में जबरदस्त उछाल, सोना भी ₹1.50 लाख के पार

Gold-Silver Price Today : नई दिल्ली, शुक्रवार को सोना और चांदी की

Kumbh Mela की वायरल लव स्टोरी में ट्विस्ट, नाबालिग निकली मोनालिसा, पति पर दर्ज POCSO केस

Kumbh Mela: कुंभ मेले में चर्चित हुई मोनालिसा की शादी का मामला

Uttarkashi में चारधामा यात्रा से पहले मॉकड्रिल, आपदा से निपटने की तैयारी

Report by: Vinit Kanswal Uttarkashi: चारधाम यात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी