,

कांकेर में बड़ी सफलता: चार हार्डकोर नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 23 लाख का इनाम था घोषित

- Advertisement -
Ad imageAd image
Major success in Kanker

रिपोर्ट- प्रशांत जोशी


कांकेर: सुरक्षा बलों और पुलिस की लगातार दबाव रणनीति के बीच आज कांकेर जिले में बड़ी कामयाबी मिली है। चार हार्डकोर नक्सलियों ने पुलिस अधीक्षक आई. के. एलेसेला के समक्ष आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पित नक्सलियों पर कुल 23 लाख रुपए का इनाम घोषित था।

आत्मसमर्पण करने वालों में दो महिला नक्सली और दो पुरुष नक्सली शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक इनमें से एक नक्सली महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में सक्रिय था, जबकि बाकी तीन उत्तर बस्तर दंडकारण्य क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से नक्सली गतिविधियों में शामिल थे।

एसपी आई. के. एलेसेला ने बताया कि पुलिस की लगातार कार्रवाई, पुनर्वास नीति और विकास कार्यों से क्षेत्र में नक्सल संगठन कमजोर हुआ है, जिसके चलते ये नक्सली मुख्यधारा में शामिल होने आगे आए हैं। पुलिस ने बताया कि इन चारों नक्सलियों को राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत सभी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

केंद्र सरकार का लक्ष्य: 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद का खात्मा

सरकार ने नक्सलवाद पूरी तरह मिटाने के लिए 31 मार्च 2026 की डेडलाइन तय की है। इसी मिशन के तहत सुरक्षाबलों ने पिछले कई महीनों में अभियान तेज कर दिया है। कुछ दिन पहले 3 दिसंबर को बीजापुर जिले में हुए बड़े एनकाउंटर में 18 नक्सली मारे गए थे। इस मुठभेड़ में डीआरजी के तीन साहसी जवान, हेड कांस्टेबल मोनू वडाड़ी, कांस्टेबल दुकारू गोंडे और जवान रमेश सोड़ी भी शहीद हुए।

2025 में अब तक कितने नक्सली ढेर हुए?

  • छत्तीसगढ़ में कुल 281 नक्सली मारे गए
  • इनमें से 252 बस्तर क्षेत्र में ढेर किए गए
  • 27 नक्सली गरियाबंद जिले (रायपुर रेंज) में मारे गए
  • 2 नक्सली मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी (दुर्ग रेंज) में मारे गए
  • अब तक माओवादी हिंसा और मुठभेड़ों में 23 सुरक्षाकर्मी भी शहीद हुए

ये भी पढ़िए: छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र जोन नक्सल मुक्त के करीब: आज एक करोड़ के इनामी नक्सली कमांडर रामधेर का 11 साथियों संग सरेंडर

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की