लखीमपुर खीरी में ड्रग इंस्पेक्टर की बड़ी कार्रवाई

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Major action by drug inspector in Lakhimpur Kheri

पीयूष मेडिकल एजेंसी पर छापा, 37 गत्ते नशीली दवाएं बरामद

लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ इलाके में ड्रग्स इंस्पेक्टर और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पीयूष मेडिकल एजेंसी और उसके मालिक के कई प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, टीम ने एजेंसी मालिक सरोज कुमार मिश्रा के प्रतिष्ठानों से करीब 37 गत्ते नशीली दवाओं से भरे हुए बरामद किए हैं। छापेमारी के दौरान ड्रग्स इंस्पेक्टर बबिता रानी और गोला कोतवाली प्रभारी अंबर सिंह की संयुक्त टीम मौजूद रही।

छापेमारी की शुरुआत गोला नगर की सिनेमा रोड स्थित पीयूष मेडिकल एजेंसी से हुई, जहां दवाओं का अवैध भंडारण पाया गया। इसके बाद टीम त्रिलोक गिरि मंदिर के पास स्थित एजेंसी के आवास पर पहुंची, जहां से और भी बड़ी मात्रा में नशे की दवाइयां बरामद हुईं।

ड्रग्स इंस्पेक्टर बबिता रानी ने बताया कि बरामद दवाओं की अनुमानित कीमत का आकलन अभी जारी है। एजेंसी परिसर से चार नमूने जांच के लिए लैब भेजे गए हैं, जबकि तीन लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत गोला कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।

मुख्य आरोपी सरोज कुमार मिश्रा को पूछताछ के लिए पुलिस ने हिरासत में लिया है। छापेमारी की खबर फैलते ही पलिया, धौरहरा, मैगलगंज, निघासन और तिकुनिया बॉर्डर एरिया के मेडिकल कारोबारियों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदारों ने अपनी मेडिकल दुकानें बंद कर दीं और इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध नशीली दवाओं के कारोबार पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal: MP में डॉ. मोहन यादव सरकार की नीतियों से महिला उद्यमिता में आया क्रांतिकारी उछाल

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'महिला सशक्तिकरण' और 'वोकल फॉर लोकल' के

Gold-Silver Price Today : चांदी में जबरदस्त उछाल, सोना भी ₹1.50 लाख के पार

Gold-Silver Price Today : नई दिल्ली, शुक्रवार को सोना और चांदी की

Kumbh Mela की वायरल लव स्टोरी में ट्विस्ट, नाबालिग निकली मोनालिसा, पति पर दर्ज POCSO केस

Kumbh Mela: कुंभ मेले में चर्चित हुई मोनालिसा की शादी का मामला

Uttarkashi में चारधामा यात्रा से पहले मॉकड्रिल, आपदा से निपटने की तैयारी

Report by: Vinit Kanswal Uttarkashi: चारधाम यात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी