मथुरा के सौंख में ओवरलोड डंपरों पर बड़ी कार्रवाई, 10 वाहन सीज

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Major action against overloaded dumpers in Mathura's Saunkh, 10 vehicles seized

रिपोर्ट: खन्ना सैनी | मथुरा

मथुरा जनपद के कस्बा सौंख में ओवरलोड डंपरों के खिलाफ एआरटीओ और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। मंगलवार को राजस्थान से क्रेशर भरकर आ रहे 10 डंपरों को रोककर जांच की गई। किसी भी वाहन के पास खनन सामग्री की वैध अनुमति नहीं पाई गई, जिसके बाद सभी डंपरों को सीज कर लिया गया।

जानकारी के मुताबिक, ओवरलोडिंग और अवैध खनन की शिकायत के बाद परिवहन विभाग के एआरटीओ मनोज वर्मा और खनन विभाग के अधिकारियों की टीम ने छापेमार कार्रवाई की। सभी डंपरों को धर्मकांटा पर तौल कराया गया, जिसमें यह स्पष्ट हुआ कि सभी में निर्धारित सीमा से अधिक वजन था और खनन सामग्री की कोई अनुमति नहीं प्राप्त थी।

अधिकारियों ने बताया कि इन 10 डंपरों में भारी मात्रा में क्रेशर भरा था और किसी के पास भी वैध दस्तावेज नहीं मिले। इसके बाद सभी वाहनों को सीज कर लिया गया और खनन विभाग द्वारा लगभग 5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है और कुम्हेर मार्ग, मथुरा मार्ग, गोवर्धन मार्ग पर चलने वाले ओवरलोड वाहनों के संचालकों में दहशत का माहौल है।

एआरटीओ मनोज वर्मा ने बताया कि, “ओवरलोडिंग को लेकर गंभीरता से अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी हाल में नियमों का उल्लंघन नहीं करने दिया जाएगा। भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।”

राशिफल आज 09/04/2025: इस राशि वालों के लिए आज छिपा है करोड़ों का खजाना!

Chhattisgarh Cooperative Week: छत्तीसगढ़ में 29 जून से मनाया जाएगा सहकारिता सप्ताह

Chhattisgarh Cooperative Week: 2573 पैक्स समितियों के जरिए गांव-गांव तक पहुंचेगा सहकारिता

Chhattisgarh Paddy Procurement: धान खरीदी के बाद बदली तस्वीर, समय पर उठाव से बचा करोड़ों का अनाज

Chhattisgarh Paddy Procurement: समय पर उठाव से धान संग्रहण केंद्रों में नहीं

Ireland vs India T20 : आयरलैंड ने रचा इतिहास, पहली बार टी20 में भारत को 34 रन से हराया

Ireland vs India T20 : बेलफास्ट में खेले गए पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय