,

पटना में वाहन चेकिंग के दौरान बड़ा हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से महिला पुलिसकर्मी की मौत

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

पटना, बिहार की राजधानी पटना में बुधवार रात वाहन जांच के दौरान एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। वाहन चेकिंग में तैनात पुलिसकर्मियों को एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी, जिसमें एक महिला कांस्टेबल की मौत हो गई, जबकि दो अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना रात करीब 12 बजे पटना के अटल पथ पर हुई, जहां एस के पुरी थाना क्षेत्र में पुलिस वाहन जांच अभियान चला रही थी। यह विशेष ड्राइव पटना के एसएसपी अवकाश कुमार के निर्देश पर रात 10:30 से 12:30 बजे तक चलाया जा रहा था।

जब पुलिस एक वाहन की जांच कर रही थी, उसी दौरान पीछे से आ रही तेज गति की स्कॉर्पियो ने खड़ी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सड़क किनारे मौजूद तीन पुलिसकर्मी उसकी चपेट में आ गए।

महिला कांस्टेबल कोमल की इलाज के दौरान मौत

हादसे में महिला कांस्टेबल कोमल कुमारी, एक दरोगा, और एक एएसआई घायल हुए। तीनों को फौरन पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान कोमल कुमारी ने दम तोड़ दिया। अन्य दो की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।

फरार चालक की तलाश, दो हिरासत में

हादसे के बाद गाड़ी का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कार में मौजूद दो अन्य लोगों को हिरासत में लिया है। फरार चालक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

घटना कैमरे में कैद

चूंकि वाहन चेकिंग के दौरान मीडिया कर्मी भी वहां मौजूद थे, इसलिए पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। टक्कर के तुरंत बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल पहुंचाया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों ने लिया जायजा

घटना की गंभीरता को देखते हुए पटना के एसएसपी समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने जांच टीम को आवश्यक निर्देश दिए और हादसे की परिस्थितियों की गहराई से जांच के आदेश दिए हैं।

न्याय की उम्मीद और सवाल

इस हादसे ने एक बार फिर सड़क पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। तेज रफ्तार और लापरवाही किस कदर जानलेवा साबित हो सकती है, यह घटना उसकी एक भयावह मिसाल है।

कोमल कुमारी, जो कानून व्यवस्था की रक्षा में ड्यूटी पर तैनात थीं, अपनी जान गंवा बैठीं। अब सवाल है – क्या उन्हें न्याय मिलेगा?

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Analog Paneer Ban: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर, क्रीम, घी और खोवा पर प्रतिबंध

Analog Paneer Ban उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के

Sirsaganj Police Encounter: सिरसागंज में पुलिस मुठभेड़, 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Sirsaganj Police Encounter सिरसागंज थाना क्षेत्र में ज्वैलर्स

Rakhi Sawant ने गाया देशभक्ति गीत, पीएम मोदी की तारीफ में बोलीं- ‘मोदी जी की जय हो’

Rakhi Sawant: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में देशभक्ति का माहौल

Independence Day 2026 Chhattisgarh: रायपुर में CM विष्णुदेव साय ने फहराया तिरंगा, नक्सलवाद पर भी बोले

Independence Day 2026 Chhattisgarh : राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में

विजय-संगीता की सुलह के बीच तृषा कृष्णन की एंट्री, Independence Day समारोह का वीडियो वायरल

Independence Day: तमिल अभिनेत्री तृषा कृष्णन एक बार फिर अभिनेता से राजनेता