बेंगलुरु में एंबुलेंस की टक्कर से बड़ा हादसा, 7 लोग चपेट में, 1 की मौत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

बेंगलुरु, कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक तेज रफ्तार एंबुलेंस ने बड़ा सड़क हादसा कर दिया। विल्सन गार्डन क्षेत्र में हुई इस दुर्घटना में एक ठेला चालक की मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसा 1 मई की सुबह का है, लेकिन इसका वीडियो अब सामने आया है।

हादसा कैसे हुआ?
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे बीटीएस रोड पर संजीविनी एंबुलेंस तेज गति में थी और अनियंत्रित होकर कई वाहनों और राहगीरों को टक्कर मारती चली गई। एंबुलेंस चालक ने पहले दो ठेलों को टक्कर मारी, फिर एक ऑटो, एक स्कूटर और एक पैदल व्यक्ति को भी चपेट में ले लिया।

49 वर्षीय ठेला चालक की मौत
हादसे में सबसे गंभीर चोटें 49 वर्षीय रमेश को आईं, जो कि ठेले पर सामान ले जा रहे थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाकी घायल व्यक्तियों का इलाज शहर के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

ड्राइवर को भीड़ ने पकड़ा, पिटाई की
घटना के तुरंत बाद मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई और गुस्साए लोगों ने एंबुलेंस ड्राइवर चिरंजीव को पकड़ लिया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। बाद में पुलिस ने चालक को भीड़ से बचाकर हिरासत में लिया और थाने ले गई।

ड्राइवर का दावा: ब्रेक फेल हुआ था
प्रारंभिक पूछताछ में चालक चिरंजीव ने पुलिस को बताया कि एंबुलेंस के ब्रेक अचानक फेल हो गए थे, जिससे वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है, और वाहन की तकनीकी जांच भी करवाई जा रही है।

वीडियो आया सामने
इस भीषण दुर्घटना का सीसीटीवी वीडियो अब सामने आया है, जिसमें एंबुलेंस की टक्कर का भयावह दृश्य साफ तौर पर देखा जा सकता है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोगों में घटना को लेकर गहरी नाराजगी है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP TOP 10: मध्य प्रदेश की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. कक्षा 5 और 8 के रिजल्ट जारी MP TOP 10: मध्य

MP TOP 10: मध्य प्रदेश की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. कक्षा 5 और 8 के रिजल्ट जारी MP TOP 10: मध्य

CG TOP: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. विधानसभा में बजट सत्र की गूंज CG TOP: छत्तीसगढ़ विधानसभा का

Ramnavmi : भिलाई में 26 मार्च को भव्य रामनवमी आयोजन, 1 लाख परिवारों के अन्न से बनेगा महाप्रसाद

Ramnavmi : 41 वर्षों की परंपरा, शोभायात्राओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ

Madhya Pradesh : दूरदर्शी सोच, कर्मठ नेतृत्व और जनहित की प्रतिबद्धता के प्रतीक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Madhya Pradesh : लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का जन्मदिवस प्रदेशवासियों के

Trump-Modi-Call : जंग के बीच ट्रम्प और मोदी की फोन पर बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर जोर

Trump-Modi-Call : रिपोर्ट्स में दावा, ईरान भी अमेरिका से बातचीत को तैयार

Chhattisgarh : गरियाबंद में घर निर्माण के दौरान युवक करंट की चपेट में, गंभीर रूप से घायल

Chhattisgarh : फिंगेश्वर के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में 11 केवी करंट

New Delhi देश का पहला ‘इच्छा मृत्यु’ मामला: 13 साल कोमा में रहे हरीश राणा का एम्स में निधन

New Delhi गाजियाबाद के हरीश राणा, जिन्हें भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में

Bhubaneswar: थाने के भीतर खूनी संघर्ष, पुलिस के सामने ही चलीं चाकुओं की धार; 13 आरोपी गिरफ्तार

Bhubaneswar : ओडिशा की राजधानी से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक

Madhya Pradesh लंबित भर्तियों में नियुक्ति प्रक्रिया को शीघ्र करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय

Chhattisgarh : रायपुर में बच्चों के अधिकारों पर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सुरक्षा और संरक्षण पर मंथन

Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और आयोग अध्यक्ष वर्णिका शर्मा की मौजूदगी

RAIPUR NEWS : मेकाहारा अस्पताल से हत्या के प्रयास का सजायाफ्ता कैदी फरार

RAIPUR NEWS : हथकड़ी समेत भागा कैदी साहेब कुमार, इलाज के दौरान

Deoria में कच्ची शराब का बड़ा खुलासा, 7 गिरफ्तार, भट्ठा मालिक फरार

Report by: Sonu Deoria: उत्तरप्रदेश के देवरिया में अवैध कच्ची शराब के