,

Mainpuri: पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा को मिला सिलेक्शन ग्रेड

- Advertisement -
Ad imageAd image
Mainpuri: Superintendent of Police Ganesh Prasad Saha gets selection grade

Mainpuri: मैनपुरी के पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा को सिलेक्शन ग्रेड प्रदान किया गया है। वे वर्ष 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में जनपद मैनपुरी में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात हैं। सिलेक्शन ग्रेड मिलने के साथ ही उन्हें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के पद पर पदोन्नत किया गया है।

इस अवसर पर आयोजित पिपिंग सेरेमनी के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक अनुपम कुलश्रेष्ठ एवं पुलिस उप महानिरीक्षक शैलेंद्र पांडे ने उन्हें रैंक प्रतीक चिन्ह और कॉलर बैंड पहनाकर सम्मानित किया। समारोह में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा की इस उपलब्धि को उनके उत्कृष्ट कार्य, अनुशासन और बेहतर पुलिसिंग का परिणाम माना जा रहा है। उनके नेतृत्व में मैनपुरी पुलिस ने कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और जनसुनवाई के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किए हैं।

सिलेक्शन ग्रेड और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नति मिलने से पुलिस विभाग में हर्ष का माहौल है। अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें बधाई देते हुए आशा जताई है कि उनके मार्गदर्शन में मैनपुरी पुलिस और अधिक प्रभावी व जनहितकारी कार्य करेगी।