,

मैनपाट: भाजपा प्रशिक्षण शिविर, शिवराज सिंह चौहान ने किया पौधारोपण

- Advertisement -
Ad imageAd image
Mainpat: BJP training camp, Shivraj Singh Chauhan planted trees

रिपोर्ट- संजय शेखर

छत्तीसगढ़ के सुरम्य मैनपाट में 7 से 9 जुलाई 2025 तक भाजपा का तीन दिवसीय सांसद-विधायक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर का उद्देश्य पार्टी की रीति-नीति, सिद्धांतों और कार्यपद्धति को जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाना था। इसमें कुल 12 सत्र आयोजित किए गए, जिनमें विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

शिविर के उद्घाटन सत्र में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाग लिया, जबकि समापन सत्र में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उपस्थित होकर मार्गदर्शन प्रदान किया। इस दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। शिवराज सिंह चौहान ने मौलश्री का पौधा रोपित किया, जबकि विनोद तावड़े ने रुद्राक्ष का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

शिविर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, सांसद अरुण साव और बृजमोहन अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया और अतिथियों का स्वागत किया। प्रशिक्षण सत्रों में पार्टी की विचारधारा, सुशासन, जनसंपर्क, सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन जैसे विषयों पर गहन चर्चा हुई।

Firozabad FIR: गांधी पार्क चौराहे पर मारपीट का मामला, शिकायत के आधार पर FIR दर्ज

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad FIR थाना उत्तर क्षेत्र स्थित गांधी पार्क

Datia Flood: पहुँज नदी का जलस्तर बढ़ने से डूबा पुल, यूपी-एमपी का संपर्क टूटा

Datia Flood : दतिया जिले में लगातार हुई मूसलाधार बारिश के बाद

दिल्ली छोड़ने की तैयारी में Rishabh Pant? आधी रात CM धामी से कर दी खास अपील

Rishabh Pant: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत उत्तराखंड में

रणबीर-यश की ‘Ramayana’ पर आया बड़ा अपडेट, रिलीज को लेकर खत्म हुआ सस्पेंस

Ramayana: नितेश तिवारी के निर्देशन में तैयार हो रही ‘रामायण’ इस समय