Report: Ram Yadav
मासूम के साथ दुष्कर्म के चर्चित मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। मुख्य आरोपी सलमान उर्फ नजर पिता शहाबुद्दीन खान को संपूर्ण उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने उसे डिस्चार्ज होते ही सेंट्रल जेल भोपाल भेज दिया।
तीन मददगार आरोपी गिरफ्तार
जांच में सामने आया कि सलमान को फरार होने और छिपने में तीन लोगों ने मदद की थी। पुलिस ने तीनों को सह-आरोपी बनाकर गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों का विवरण:
- इंसाफ हुसैन, पिता होसाफ हुसैन, उम्र 49 वर्ष
निवासी: मकान नंबर 104, सीएनबी, लक्ष्मी टॉकीज, थाना हनुमानगंज - जैद खान, पिता सगीर खान, उम्र 30 वर्ष
निवासी: फिज़ा अस्पताल के पास, थाना तलैया - शहजाद खान, पिता हुज्मा खान, उम्र 53 वर्ष
निवासी: बस स्टैंड के पास, थाना गांधीनगर
पुलिस ने बताया कि तीनों ने सलमान को समर्थन दिया, जिसके आधार पर उन्हें सह-आरोपी बनाया गया।
आरोपी पर एक और मामला दर्ज
सलमान पर पुलिस अभिरक्षा से भागने की कोशिश के दौरान सरकारी रिवॉल्वर छीनकर फायर करने का भी आरोप है। इस घटना के लिए उसके खिलाफ अलग से धारा 307 BNS और 109 के तहत मामला दर्ज किया गया है।





