महाराष्ट्र: साइकिल सवार छात्रा की बस से टक्कर में मौत, CCTV फुटेज में कैद हुई घटना

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

महाराष्ट्र के वाशिम शहर में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 16 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। साइकिल से सड़क पार कर रही छात्रा को तेज रफ्तार ट्रैवल्स बस ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि छात्रा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिससे हादसे की गंभीरता साफ नजर आती है।

पुसद हाईवे पर हुआ हादसा

यह हादसा वाशिम शहर से गुजरने वाले पुसद हाईवे पर हुआ। जानकारी के अनुसार, मृतका का नाम संध्या सारसकर है। वह साइकिल से सड़क पार कर रही थी, तभी पुसद की ओर जा रही महाराजा ट्रैवल्स की तेज रफ्तार बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

इलाके में फैला मातम और आक्रोश

हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने घटना स्थल पर भीड़ जमा कर बस चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया है और परिवार गहरे सदमे में है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। छात्रा के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। वहीं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

सड़क सुरक्षा पर उठे सवाल

इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार वाहनों और सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोग मांग कर रहे हैं कि ऐसे हादसों पर रोक लगाने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Horoscope: 30 मार्च 2026

Horoscope: 30 मार्च 2026 राशिफल: कई राशियों को मिलेगा धन लाभ, जानें

Jamtara के किसानों के लिए खुशखबरी: सालुका कोल्ड स्टोरेज ने भंडारण शुल्क में दी 25% की भारी छूट

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara झारखंड के जामताड़ा जिले के नाला प्रखंड स्थित

Bhopal ‘मन की बात’ सकारात्मक सोच बनाने की पहल : राज्यपाल श्री पटेल

Bhopal मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने रविवार को भोपाल

Nashik: ढोंगी बाबा अशोक खरात की पुलिस कस्टडी 1 अप्रैल तक बढ़ी, SIT खंगाल रही है मोबाइल डेटा

Nashik महाराष्ट्र की नासिक पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए कथित ढोंगी बाबा

Bhopal: भगवान महावीर के विचार आज भी हैं प्रासंगिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर के श्री मदन

Reengus में मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत, मोबाइल से हुई पहचान

Reengus: सीकर जिले के रींगस क्षेत्र में फुलेरा से रेवाड़ी जाने वाले

Indore को मिली नई सौगात: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया एयरपोर्ट के नए T-1 टर्मिनल का उद्घाटन

रिपोर्ट: देवेन्द्र जायसवाल Indore मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी और मिनी मुंबई

Bhopal: महावीर जयंती पर कल रहेगा सार्वजनिक अवकाश, जिला प्रशासन ने जारी किए आदेश

Bhopal राजधानी भोपाल में महावीर जयंती के पावन पर्व के उपलक्ष्य में

Khairagarh: लमानीन नदी में मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में मची सनसनी

Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिला मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर कुम्ही-दपका

chhattisgarh : पखांजूर में नक्सलियों के आत्मसमर्पण से पहले जवानों की मानवता आई सामने

chhattisgarh : जंगल में भूखे-प्यासे नक्सलियों को जवानों ने कराया भोजन, वायरल

Mahavir Jayanti holiday: मध्यप्रदेश सरकार ने महावीर जयंती पर अवकाश की तारीख बदलने का किया ऐलान

Mahavir Jayanti holiday: मध्यप्रदेश राज्य सरकार ने महावीर जयंती के उपलक्ष्य में