,

Maharajganj भारत–नेपाल सीमा से अवैध प्रवेश की कोशिश, विदेशी युवती हिरासत में

- Advertisement -
Ad imageAd image
Maharajganj

Report: Rajesh jaiswal

पगडंडी मार्ग से घुसपैठ करते पकड़ी गई युवती
Maharajganj महराजगंज जनपद के नौतनवां थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरिया बाजार के पास भारत–नेपाल सीमा से सटे पगडंडी मार्ग पर पुलिस ने एक विदेशी युवती को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवती नेपाल की ओर से भारत में प्रवेश करने का प्रयास कर रही थी, तभी पुलिस की नजर उस पर पड़ी और उसे रोक लिया गया।

दस्तावेजों से चीनी नागरिक होने की आशंका
Maharajganj पुलिस द्वारा युवती के पास से बरामद दस्तावेजों की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि वह चीन की नागरिक हो सकती है। हालांकि, आधिकारिक पुष्टि विस्तृत जांच के बाद ही की जाएगी। पुलिस सभी कागजातों की वैधता और पृष्ठभूमि खंगाल रही है।

भाषा की बाधा से पूछताछ में कठिनाई
Maharajganj पूछताछ के दौरान पुलिस को युवती की भाषा समझने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोनौली आव्रजन विभाग में फिलहाल चीनी भाषा का ट्रांसलेटर उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण पूछताछ की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।

वाराणसी से ट्रांसलेटर बुलाया गया, जांच जारी
Maharajganj स्थिति को देखते हुए वाराणसी से चीनी भाषा के ट्रांसलेटर की टीम बुलाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि अनुवादक की सहायता से गहन पूछताछ के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि युवती किस उद्देश्य से भारत में प्रवेश कर रही थी। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Read this: Gwalior: आधार कार्ड से फर्जीवाड़ा कर 12 करोड़ की जमीन हड़पी, आठ पर केस दर्ज

- Advertisement -
Ad imageAd image

Mayaganj Hospital: मायागंज अस्पताल में घायल युवक की मौत, इलाज में देरी का आरोप; परिजनों ने 3 घंटे किया हंगामा

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Mayaganj Hospital भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज

Shailesh Kumar Record: सारण के शैलेश कुमार ने रचा इतिहास, Badwater 135 Ultra Marathon में बनाया नया रिकॉर्ड

रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह Shailesh Kumar Record सारण जिले के गड़खा प्रखंड

Mainpat Ghunghta Bridge Accident: दूसरे दिन नदी से मिला लापता युवक का शव, SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Mainpat Ghunghta Bridge Accident अंबिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में हुए घुनघंटा पुल