Madhya Pradesh Weather Update: संक्रांति बाद बदलेगा मौसम, ग्वालियर-चंबल में कड़ाके की ठंड; मावठा गिरने के आसार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Madhya Pradesh Weather Update

Madhya Pradesh Weather Update: मध्यप्रदेश में मकर संक्रांति के बाद मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 15 जनवरी से नया और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके असर से दो से तीन दिन बाद प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में मावठा गिरने के आसार हैं। इससे पहले ग्वालियर–चंबल, रीवा और सागर संभाग में तेज ठंड और कोहरे का असर बना रहेगा।

Madhya Pradesh Weather Update: उत्तर भारत से आ रहीं सर्द हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में ठिठुरन बढ़ गई है। ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री से नीचे बना हुआ है। दतिया और श्योपुर जैसे जिलों में भी कड़ाके की ठंड का असर जारी है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर में रात का पारा 10 डिग्री से नीचे चल रहा है।

Madhya Pradesh Weather Update

कई जिलों में छाया कोहरा
मंगलवार को ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना और रीवा में मध्यम कोहरा दर्ज किया गया। इसके अलावा भोपाल, इंदौर, उज्जैन, खजुराहो, गुना, शिवपुरी, शाजापुर और सीहोर में भी कोहरे का असर रहा। अधिकांश जगहों पर विजिबिलिटी 1 से 2 किलोमीटर के बीच रही।

कल्याणपुर सबसे ठंडा
रविवार और सोमवार की रात शहडोल जिले का कल्याणपुर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ग्वालियर में 5.6 डिग्री, दतिया में 5.4 डिग्री, राजगढ़ और पचमढ़ी में 5.6 डिग्री तथा मंडला में 5.9 डिग्री तापमान रहा। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया।

दिन में भी ठंड का असर
सोमवार को दिन के समय दतिया सबसे ठंडा शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री दर्ज किया गया। ग्वालियर, पचमढ़ी, नौगांव, रीवा, खजुराहो और श्योपुर में भी दिन का तापमान 22 डिग्री के आसपास रहा।

Madhya Pradesh Weather Update: जनवरी में मावठे का ट्रेंड

मौसम विभाग के अनुसार, दिसंबर और जनवरी के महीने ठंड के लिहाज से सबसे अहम होते हैं। इन्हीं दो महीनों में उत्तर भारत से सबसे ज्यादा सर्द हवाएं आती हैं, जिससे तापमान में तेज गिरावट दर्ज होती है। पिछले 10 सालों के आंकड़े बताते हैं कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने पर जनवरी में मावठा गिरने की संभावना रहती है।

ट्रेनों पर भी असर
घने कोहरे और कड़ाके की ठंड का असर रेल यातायात पर भी पड़ा है। दिल्ली से भोपाल, इंदौर और उज्जैन आने वाली कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। मालवा एक्सप्रेस के अलावा पंजाब मेल, जनशताब्दी, झेलम और सचखंड एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें प्रभावित हो रही हैं।

Madhya Pradesh Weather Update

Madhya Pradesh Weather Update: रिकॉर्ड तोड़ ठंड का दौर जारी

इस बार मध्यप्रदेश में नवंबर और दिसंबर में ठंड ने रिकॉर्ड तोड़े थे और जनवरी में भी यही सिलसिला जारी है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस बार प्रदेश में माइनस जैसी ठंड महसूस की जा रही है। आने वाले दिनों में तेज सर्दी, घना कोहरा और शीतलहर का असर और बढ़ सकता है।

Bengaluru : शिक्षा विभाग के इंजीनियर पर लोकायुक्त की कार्रवाई, दोस्त के घर से 1.70 करोड़ रुपये बरामद

Bengaluru बेंगलुरु में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत लोकायुक्त

Madhya Pradesh : शोध ऐसा हो, जो बदल दें सबकी सोच: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् (मैपकास्ट) के विज्ञान

जांजगीर-चांपा में IT Raid: तिरुपति मिनरल्स कोल डिपो पर आयकर विभाग की छापेमारी

IT Raid: जांजगीर-चांपा जिले में आयकर विभाग (IT) ने बड़ी कार्रवाई करते

भिलाई में Labour Law Protest: बीएसपी यूनियनों का मुर्गा चौक पर जोरदार प्रदर्शन

Labour Law Protest: भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) में चार नए लेबर कानूनों

Mahidpur सावधान! लुटेरी दुल्हन और उसके गिरोह का पर्दाफाश, महिदपुर पुलिस ने आगरा से दबोचे ठग

रिपोर्टर : कुशाल ठाकुर Mahidpur (उज्जैन): अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक रंजन

Jamtara  जामताड़ा में चक्का जाम: राष्ट्रीय आम हड़ताल के समर्थन में हाईवे पर उतरे श्रमिक और किसान

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara  : केंद्रीय श्रमिक संगठनों, ग्रामीण मजदूर संघों और

Muzaffarnagar एनकाउंटर: 50 हजार का इनामी अमजद ढेर, मुठभेड़ में दरोगा और सिपाही भी घायल

रिपोर्ट: अनुज सैनी Muzaffarnagar (उत्तर प्रदेश): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'जीरो टॉलरेंस'