बर्फीली हवा से ठिठुरा मध्यप्रदेश, 21 जिलों में शीतलहर का प्रकोप

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
बर्फीली हवा से ठिठुरा मध्यप्रदेश, 21 जिलों में शीतलहर का प्रकोप

मध्यप्रदेश बर्फीली हवा के थपेड़ों से कांप रहा है। सुबह और रात की ठिठुरन के बाद अब दिन का मौसम भी सर्द हो गया है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर समेत कई जिलों में शीतलहर का असर जारी है। मंगलवार को 15 से ज्यादा जिलों में ठंडी हवाएं चलीं। बुधवार को भी यही हाल रहने की संभावना है। भोपाल में मंगलवार शाम से ही धुंध फैलनी शुरू हो गई।

21 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, 18 शहर 10 डिग्री से नीचे

MP Cold: नए साल के साथ आई बर्फीली ठंड, शीतलहर का अलर्ट जारी; जानिए ...

मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर, राजगढ़, जबलपुर, शाजापुर, सीहोर, देवास, खंडवा, खरगोन, धार, बड़वानी, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, शहडोल, कटनी और उमरिया में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। 18 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया। राजगढ़ सबसे ठंडा रहा, यहां तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी में 6.4 डिग्री, उमरिया में 7.6 डिग्री, नौगांव में 7.8 डिग्री, शिवपुरी में 8 डिग्री और बैतूल में 8.7 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ।

बड़े शहरों में भोपाल का तापमान 5.2 डिग्री से बढ़कर 8.2 डिग्री पर पहुंचा। इंदौर में 7.7 डिग्री, ग्वालियर में 10.5 डिग्री और जबलपुर में 9 डिग्री तापमान रहा।

कई जिलों में स्कूल का समय बढ़ा, जबलपुर में 19 नवंबर से बदलाव

तेज ठंड के कारण भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, खंडवा, झाबुआ, शहडोल और सागर में स्कूलों की टाइमिंग बढ़ा दी गई है। बच्चे मंगलवार से नए समय पर स्कूल पहुंचे।

जबलपुर में 19 नवंबर से नर्सरी से पांचवीं तक के स्कूल सुबह 9 बजे से पहले शुरू नहीं होंगे। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने आदेश जारी कर दिए।

भोपाल में टूटा 84 साल का रिकॉर्ड, नवंबर में ठंड का नया दौर

16-17 नवंबर की रात भोपाल में तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो पिछले 84 साल में नवंबर का सबसे कम तापमान है। इससे पहले 1941 में 6.1 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ था। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि साफ मौसम और उत्तरी हवाओं के कारण ठंड तेज बनी हुई है।

22 नवंबर से दक्षिण-पूर्वी खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र सक्रिय होने की संभावना है। इसके पहले दो दिन प्रदेश में शीतलहर का असर और बढ़ेगा।

नवंबर के पहले सप्ताह में ही ठंड तेजी से बढ़ गई। बारिश भी सामान्य से ज्यादा हुई। अक्टूबर में 2.8 इंच बारिश दर्ज हुई, जो सामान्य से 121 प्रतिशत अधिक है। भोपाल में 30 अक्टूबर को दिन का तापमान 24 डिग्री रहा, जो पिछले 25 साल में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन था।

उज्जैन, छतरपुर और नरसिंहपुर सहित कई शहरों में तापमान 24 डिग्री से नीचे ही रहा।

MP News: संकल्प से सिद्धि: स्वास्थ्य हब बनता मध्य प्रदेश

MP News: CM डॉ. यादव के नेतृत्व में चिकित्सा शिक्षा और आयुष

21 Legendary Years of Captain Cool: एक खिलाड़ी नहीं पूरा युग

21 Legendary Years of Captain Cool: 23 दिसंबर 2004 भारतीय क्रिकेट इतिहास

Sheopur: लिव-इन में रह रही महिला की हत्या, मां-बेटे गिरफ्तार

Edit By: Priyanshi Soni Sheopur: मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले से एक सनसनीखेज

BCCI के फैसले से बदलेगा महिला क्रिकेट का भविष्य, अब मिलेगा इतना पैसा

BCCI: भारतीय महिला क्रिकेट के लिए बीसीसीआई ने एक ऐतिहासिक और बड़ा

Trump Administration: अमेरिका फर्स्ट नीति के तहत 30 राजदूतों की वापसी, विदेश नीति में मच गई हलचल

Trump Administration: ट्रंप सरकार ने लगभग 30 अमेरिकी राजदूतों को वापस बुलाने

Delhi: बांग्लादेश ने निलंबित की वीजा सेवाएं, तनाव के बीच भारत ने दिखाई संयम की नीति

Delhi: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों और भारत विरोधी प्रदर्शन

Rashtriya Kisan Diwas: किसान दिवस सिर्फ खाना पूर्ति, धान पूर्ति की व्यवस्था जस की तस

By: Chandrakant Pargir Rashtriya Kisan Diwas,Koriya: आज पूरे देश में राष्ट्रीय किसान

Vijay Hazare Trophy: 24 दिसंबर से होगा आगाज, रोहित शर्मा और विराट कोहली मैदान में दिखेंगे

Vijay Hazare Trophy: भारत के सबसे बड़े घरेलू वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट विजय

Agra: क्रिसमस और न्यू ईयर पार्टी के लिए परमिशन जरूरी, उल्लंघन पर 6 महीने की जेल या 20 हजार जुर्माना

Agra: क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान बिना अनुमति कार्यक्रम आयोजित

Gwalior Trade Fair: ऐतिहासिक ग्वालियर व्यापार मेला तैयार, 25 को अमित शाह करेंगे उद्घाटन

Gwalior Trade Fair: ग्वालियर का बहुप्रतीक्षित व्यापार मेला 25 दिसंबर से शुरू

HR News: जानिए HR की 10 मुख्य खबरें (23-12-25)

HR News: हरियाणा में आज अपराध, राजनीति, खेल, न्यायपालिका और सामाजिक मुद्दों

CG News: जानिए CG की 10 मुख्य खबरें (23-12-25)

CG News: छत्तीसगढ़ में आज राजनीति से लेकर प्रशासन, कानून-व्यवस्था और जनहित

MP News: जानिए MP की 10 मुख्य खबरें (23-12-25)

MP News: मध्य प्रदेश में आज दिनभर कई अहम घटनाएं सामने आईं।कहीं

Horoscope: जानिए आज का राशिफल (23-12-25)

Horoscope: 1. मेष राशिखर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए बजट पर

Narayanpur news: जिले की नवपदस्थ दूसरी महिला कलेक्टर नम्रता जैन ने संभाला कार्यभार

जिला स्तरीय अधिकारियों की परिचात्मक बैठक लेकर दिया आवश्यक दिशा निर्देश Narayanpur

Bhanuppratappur News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अव्यवस्था के खिलाफ हड़ताल, 15 दिनों में सुधार का आश्वासन

रिपोर्ट- भिषेक सिंह ठाकुर Bhanuppratappur News: भानुप्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लंबे