Edit by: Priyanshi Soni
Madhya Pradesh Digital PPO: मध्यप्रदेश राज्य सरकार ने रिटायर होने वाले करीब 24 हजार कर्मचारियों और अफसरों के लिए नई व्यवस्था लागू की है। पहले रिटायरमेंट के बाद पेंशन ऑर्डर (पीपीओ) जारी होने में 6 महीने से 1 साल तक लग जाता था। कर्मचारी को बार-बार कार्यालय आना पड़ता था, जिससे समय और मेहनत की भारी बाधा रहती थी।
Madhya Pradesh Digital PPO: अब सब कुछ डिजिटल और आसान
नई व्यवस्था के तहत पीपीओ पूरी तरह डिजिटल होगा। जिलों के पेंशन अधिकारी ई-साइन (डिजिटल साइन) के जरिए पीपीओ जारी करेंगे। किसी अधिकारी को हस्ताक्षर करने की जरूरत नहीं होगी। पीपीओ सीधे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) को भेजा जाएगा और डिजिलॉकर में सुरक्षित रखा जाएगा।

Madhya Pradesh Digital PPO: पेंशनर को नहीं करना पड़ेगा बैंक या कार्यालय का चक्कर
अब पेंशनर को पेंशन बढ़ने या घटने पर नया पीपीओ बनवाने के लिए दफ्तर या बैंक के चक्कर नहीं लगाने होंगे। प्रक्रिया पूरी तरह घर बैठे पूरी की जा सकेगी।
Madhya Pradesh Digital PPO: मौजूदा बैंक खाता ही रहेगा उपयोग में
पेंशनर को नया बैंक खाता खुलवाने की जरूरत नहीं है। पेंशन उसी खाते में पहुंचेगी, जिसमें पहले से पैसा आता था। चाहे वह खाता राष्ट्रीयकृत बैंक का हो या निजी बैंक का, पेंशन वहीं सीधे ट्रांसफर हो जाएगी।
यह खबर भी पढ़ें: CM Dr. Mohan Yadav Sagar visit: 312 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन, खुरई में होंगे 86 बड़े निर्माण और विकास कार्यों का उद्घाटन





