Madhya Pradesh : इंडिया एआई मिशन: भारत बन रहा एआई अवसंरचना का वैश्विक केंद्र : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Madhya Pradesh

राष्ट्रीय एआई अवसंरचना और वैश्विक रैंकिंग

Madhya Pradesh मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि इंडिया एआई मिशन भारत को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत एआई अवसंरचना विकसित करने की दिशा में अग्रसर कर रहा है। 2025 की वैश्विक एआई रैंकिंग में भारत तीसरे स्थान पर है। एआई को उत्पादकता बढ़ाने, आईटी प्रतिभा का लाभ उठाने, जनसांख्यिकीय लाभांश और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के कुशल उपयोग के लिए अपनाया गया है। स्वदेशी डेटासेट, भारतीय भाषाओं पर आधारित फाउंडेशन मॉडल, सब्सिडी आधारित कंप्यूटिंग अवसंरचना और सुरक्षित एआई गवर्नेंस इंडिया एआई के मुख्य स्तंभ हैं।

स्टार्टअप, स्वास्थ्य और नागरिक सेवाओं में एआई का उपयोग

Madhya Pradesh ‘एआई कोश’ प्लेटफॉर्म पर 6,250 से अधिक स्वदेशी डेटासेट उपलब्ध हैं, जिनके साथ सैंडबॉक्स टूल्स और निःशुल्क कंप्यूटर एक्सेस दिया जा रहा है। 38,000 सब्सिडाइज्ड जीपीयू स्टार्टअप और नवाचार को गति प्रदान कर रहे हैं। स्वास्थ्य क्षेत्र में केआरएआई डायग्नोस्टिक्स ने एआई आधारित टीबी स्क्रीनिंग विकसित की, जो 105 से अधिक देशों में लागू हो चुकी है। वहीं, सरकारी कॉल सेंटर्स में कंवर्ज इन (नोकोबा) के एआई एजेंट्स ने नागरिक शिकायत निवारण प्रक्रिया को तेज और प्रभावी बनाया है।

एआई प्रतिभा विकास और सामाजिक उपयोग

Madhya Pradesh ‘एआई फॉर ऑल’ कार्यक्रम के तहत देशभर में 570 एआई एवं डेटा लैब्स स्थापित की जा रही हैं। छात्रों को मेंटरशिप, स्टाइपेंड और कंप्यूटर एक्सेस उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला जीआईएस प्लानिंग सिस्टम, ड्रोन और सैटेलाइट इमेजरी के माध्यम से योजना, शहरी नियोजन और जल प्रबंधन में पारदर्शिता बढ़ाई जा रही है। कृषि में मृदा परीक्षण और स्वास्थ्य क्षेत्र में डायग्नोस्टिक्स में एआई का प्रयोग किसानों और नागरिकों के लिए निर्णय प्रक्रिया सरल बना रहा है।
डॉ. यादव ने कहा कि सुरक्षित, लचीली और भरोसेमंद डिजिटल एवं एआई अवसंरचना भारत के दीर्घकालिक डिजिटल नेतृत्व की कुंजी है और यह एआई को केवल तकनीक नहीं, बल्कि सामाजिक और आर्थिक विकास का सशक्त माध्यम बनाता है।

Read this: Madhya Pradesh : मुख्यमंत्री डॉ. यादव दावोस में ऊर्जा, तकनीक, पर्यटन पर केंद्रित निवेश नीतियों को करेंगे साझा

Chhindwara : निजी स्कूल की मनमानी का शिकार हो रहे मासूम, अंडर कंस्ट्रक्शन भवन में लग रही क्लास

Report: Rakesh Chandwansi Chhindwara सिंगोड़ी जनपद शिक्षा केंद्र अमरवाड़ा के अंतर्गत आने

Raipur Municipal Budget: रायपुर नगर निगम बजट सत्र, महापौर मीनल चौबे पेश करेंगी बजट

Raipur Municipal Budget: Raipur नगर निगम की सामान्य सभा में प्रश्नकाल समाप्त

Omkareshwar आध्यात्मिक यात्रा: प्रसिद्ध भजन गायिका जया किशोरी ने किए बाबा ओंकारेश्वर के दर्शन

Report: Lalit Omkareshwar ओंकारेश्वर: विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता और भजन गायिका जया

gold-silver-price : 18 साल की सबसे बड़ी मासिक गिरावट, जानें आज के ताजा रेट

gold-silver-price : नई दिल्ली, हफ्ते की शुरुआत के साथ ही सोने और

Jaipur Sant Sabha: संतों का अद्भुत संगम, विश्व को दिया एकता और प्रेम का संदेश

Jaipur Sant Sabha: जयपुर में आयोजित संत संसद में देशभर की प्रतिष्ठित

CG: Top 10 News

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. ₹1800 और मोबाइल

MP: Top 10 News

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. ग्वालियर-चंबल में

Aaj ka Panchang: 30 मार्च 2026

Aaj ka Panchang: 30 मार्च 2026 का पंचांग, सोम प्रदोष और अनंग

Horoscope: 30 मार्च 2026

Horoscope: 30 मार्च 2026 राशिफल: कई राशियों को मिलेगा धन लाभ, जानें