शाइन सिटी घोटाला: आरोपी राशिद कोर्ट में पेश, निवेशकों को मिलेगा मुआवज़ा ?

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Lucknow - Lucknow's famous Shine City scam case.

लखनऊ की बहूचर्चित शाइन सिटी के घोटाले का मामला लगातार चर्चा में है। लंबे इंतेज़ार के बाद अब निवेशको की रकम मिलने का रास्ता आज साफ हो सकता है। शाइन सिटी घोटाले के मामले में आज राशिद नसीम की कोर्ट में पेशी होगी। ईडी ने राशिद नसीम को विदेश मंत्रालय के ज़रिये 9 दिसंबर को कोर्ट मे पेश होने का नोटिस भेजा था। सूत्रों के हवाले से जानकारी प्राप्त हो रही है कि, राशिद नसीम अगर आज कोर्ट में पेश नहीं होते है तो उनकी कुर्क की गई संपत्ति नीलाम की जा सकती है। नीलाम की गयी संपत्तियों से जो राशी प्राप्त होगी उससे पीड़ितों को मुआवज़ा दिया जाएगा। बता दे कि, 2019 मे निवेशकों के करोड़ों रूपये ठगने के बाद आरोपी राशिद नसीम दुबई भाग गया था। लंबे वक्त तक मामले में कार्रवाई हुई जिसकेबाद आज आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

मामले में कार्रवाई करते हुए अभी तक शाइन सिटी समेत उसकी सहयोगी कंपनियों की 263.55 करोड़ रूपये की संपत्तियां जब्त की जा चुकी है। ज़ब्त संपत्तियों से लगभग 150 करोड़ की राशी प्राप्त की जाएगी। ज़ब्त संपत्तियां राशिद नसीम की है, जिनका बाज़ार अनुमानित मूल्य लगभग 1,000 करोड़ रूपये है। 450 से अधिक निवेशको ने ईडी कोर्ट मे अपनी रकम वापस दिलाने के लिए हलफनामा भी दाखिल किया है। हाईकोर्ट के आदेश पर ईडी (प्रवर्तन निदेशालय), ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध शाखा)और एसएफआईओ (सीरियस फ़्रॉड इन्वेस्टीगेशन ऑफिस) मिलकर इस घोटाले की जांच कर रहे है।

Asian Games 2026 ट्रायल्स में उतरीं विनेश फोगाट, सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद बढ़ी उम्मीदें

Asian Games 2026: भारतीय महिला कुश्ती की दिग्गज खिलाड़ी विनेश फोगाट शनिवार

Fertilizer Seizure: कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध 603 बोरी खाद जब्त, कालाबाजारी पर नकेल

Fertilizer Seizure: फिंगेश्वर और छुरा में उर्वरक विक्रेताओं पर छापामार कार्रवाई Fertilizer

Owaisi का बयान- सड़क पर नमाज गलत है तो सभी धर्मों के जुलूसों और आयोजनों पर भी लागू हों समान नियम

Owaisi: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एक ईद मिलाप कार्यक्रम को संबोधित

Indore: विश्वविद्यालय की साख से समझौता नहीं, अनुशासनहीनता पर होगी सख्त कार्रवाई : डॉ. ए.के. द्विवेदी

Indore: देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद की बैठक में विश्वविद्यालय की गरिमा,